-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 2nd Odi Weather Forecast Will Rain Spoil This Match
IND vs SA: दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा कोई उलटफेर? जानें कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Raipur Weather Forecast: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में रायपुर में मौसम का हाल बेहद सुहाना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिससे मैच में कोई रुकावट नहीं आएगी।

Raipur Weather Forecast for India Vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा। जबकि 1 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा।
इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपना 52वां वनडे शतक जड़ा था और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा रायपुर के मौसम का हाल…
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
रायपुर का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर का तापमान लगभग 28°C रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम 6 बजे तक तापमान धीरे-धीरे 24°C तक गिर जाएगा और रात 9 बजे के बाद 20°C से नीचे जाने की उम्मीद है। हवा की गति हल्की रहेगी और ह्यूमिडिटी 46-50% के बीच रहेगी, जिससे देर शाम थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से 5700 से ज्यादा लोगों की मौत
मुंबई पर 48 घंटे भारी! 9 फीट ऊंची लहरें, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और झीलों का ओवरफ्लो, अलर्ट जारी
Weather Update: गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी
नागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
रायपुर की पिच कैसी रहेगी?
रायपुर की पिच को अब तक ऐसी सतह माना गया है जहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलता है। पारी की शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलता है। गेंद बल्ले पर अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे पावरप्ले में तेज रन बनने की संभावना रहती है। हालांकि, जैसे-जैसे ओवर्स आगे बढ़ते हैं, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। गेंद रुककर आने लगती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। यही कारण है कि यहां के मैच अक्सर संतुलित रहते हैं। अब नजरें रहेंगी कि दूसरा वनडे किस तरह का व्यवहार दिखाता है। क्या पिच फिर बल्लेबाजों को मदद देगी या स्पिनर्स का दबदबा रहेगा?
यह भी पढ़ें: रायपुर में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, ऐसा करते ही तेंदुलकर-कोहली की लिस्ट में होंगे शामिल
रायपुर में ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2023 में हुआ था। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन पर ढेर हो गई थी। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारतीय जीत की राह आसान कर दी थी। जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 20.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैच के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर 108 और दूसरी पारी का 111 माना गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम
भारत: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन (विकेट कीपर), एडन मार्करम, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
India vs south africa 2nd odi weather forecast will rain spoil this match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा
Jul 23, 2026 | 02:22 PMपाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Jul 23, 2026 | 02:21 PMKSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM














