विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं? DDCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

विराट कोहली एक दशक से ज्यादा समय के बाद भारत का घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। इसकी पुष्टि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने की।
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं? DDCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Virat Kohli Will Play Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे। साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने यह जानकारी दी है।

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन जेटली ने कहा कि विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए हामी भर दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। दिल्ली का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 24 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि लीग का आखिरी मुकाबला 8 जनवरी को खेला जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेले जाएंगे। हालांकि, रोहन जेटली ने कहा कि विराट कुछ मैच ही खेलेंगे। वो किस मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे इसकी जानकारी अभी नहीं है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का शेड्यूल

तारीख मुकाबला
24 दिसंबर दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश
26 दिसंबर दिल्ली बनाम गुजरात
29 दिसंबर दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
31 दिसंबर दिल्ली बनाम ओडिशा
3 जनवरी दिल्ली बनाम सर्विसेस
6 जनवरी दिल्ली बनाम रेलवे
8 जनवरी दिल्ली बनाम हरियाणा

ऐसी खबरें थीं कि कोहली इस इवेंट को छोड़ सकते हैं, लेकिन इस बीच डीडीसीए अध्यक्ष ने टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का होना दिल्ली के लिए को मजबूती देगा, क्योंकि स्टेट एसोसिएशन की टीमें घरेलू मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। दिल्ली को हाल के मुकाबलों में जम्मू और कश्मीर और त्रिपुरा जैसे राज्यों से हार का सामना करना पड़ा है।

एक दशक के बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

दिल्ली का पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। कोहली की मौजूदगी में दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी और दिल्ली अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी और नॉकआउट राउंड में पहुंचना चाहेगी। कोहली ने एक दशक से भी ज्यादा समय से विजय हजारे ट्रॉफी में कोई मैच नहीं खेला है। विराट कोहली ने साल 2008 और 2010 के बीच दिल्ली की ओर से 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68.25 की औसत के साथ 819 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा शतक

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेली। इस शतक के बदौलत विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 52वां शतक बनाया। वो किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 37 वर्षीय कोहली ने 30 नवंबर को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंदों में 7 छक्कों और 11 चौकों के साथ 135 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा (56) के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रन जुटाए थे। भारत ने यह मैच 17 रन से अपने नाम किया था।

विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अभी भी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com