रोहित शर्मा के निशाने पर है ये बड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में रच सकते हैं इतिहास

Rohit Sharma रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा दूसरे वनडे में 5 छक्के लगाने में कामयाब हुए तो 650 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।
रोहित शर्मा के निशाने पर है ये बड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में रच सकते हैं इतिहास
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Will Achieve Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर होगी। रायपुर में रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर रोहित दूसरे वनडे में 5 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह इटंरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 3 छक्के लगाए थे और शाहिद अफरीदी के वनडे क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी 5 छक्का लगाते कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वो इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 60 3,141 64
जोस बटलर इंग्लैंड 48 1,435 63
रोहित शर्मा भारत 57  2,024 61
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 63 2,719 61
मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया 47 1,409 52
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 34 1,696 50

रोहित शर्मा अगर रायपुर में 5 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 650 छक्के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि रोहित के पास रायपुर के बाद भी इस उपलब्धि को हासिल करने का पूरा समय है। उन्होंने फिलहाल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 645 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड

रायपुर वनडे में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्रिस गेल ने बतौर ओपनर 274 पारियों में 328 छक्के लगाए हैं। रोहित ने अब तक 188 पारियों में 324 सिक्स लगाए हैं। अगर रोहित रायपुर में 5 छक्के लगा पाते हैं, तो 650 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने के साथ ही, बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा के नाम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 503 मैचों की 536 पारियों में वह 645 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। 277 मैचों की 269 पारियों में वह 252 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके 159 मैचों में 205 छक्के हैं। रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में भी सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 2015 से लेकर 2023 के बीच तीन विश्व कप के 28 मैचों की 28 पारियों में उन्होंने 54 छक्के लगाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com