-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Difference Between The Iphone 17e And The Iphone 17 Know Key Differences Before Buying
सस्ता iPhone लेना है या प्रीमियम? iPhone 17e और iPhone 17 में क्या फर्क है, खरीदने से पहले जरूर जान लें
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 17e vs iPhone 17: iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ किफायती मॉडल iPhone 17e भी पेश हुआ है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो कम बजट में नया iPhone खरीदना चाहते हैं।

iPhone 17 and 17e (Source. Apple)
iPhone Comparison Price And Feature: Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करते हुए एक किफायती मॉडल iPhone 17e भी पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो कम बजट में नया iPhone खरीदना चाहते हैं और Apple के इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट Apple A19 chip और Apple Intelligence जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद iPhone 17 कई मामलों में ज्यादा प्रीमियम अनुभव देता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत से लेकर कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी तक का फर्क समझना जरूरी है।
कीमत: दोनों फोन के बीच कितना फर्क
भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 512GB वेरिएंट 84,900 रुपये में उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।
दूसरी ओर iPhone 17 की कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसका 256GB मॉडल 82,900 रुपये में आता है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये तक जाती है। यानी दोनों स्मार्टफोन्स के बीच करीब 18,000 रुपये का अंतर देखने को मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
डिजाइन: दोनों का लुक लगभग एक जैसा
डिजाइन के मामले में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे दिखाई देते हैं। दोनों में एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है और साथ ही IP68 रेटिंग भी मिलती है, जिससे ये फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं। साइज की बात करें तो iPhone 17e का डायमेंशन 146.7 x 71.5 x 7.8mm और वजन 169 ग्राम है। वहीं iPhone 17 थोड़ा बड़ा है, जिसका साइज 149.6 x 71.5 x 7.95mm और वजन 177 ग्राम है। दोनों फोन के फ्रंट में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो iPhone 17e ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट में मिलता है, जबकि iPhone 17 लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, व्हाइट और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।
डिस्प्ले: iPhone 17 में ज्यादा एडवांस स्क्रीन
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। iPhone 17e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1170 x 2532 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, True Tone सपोर्ट और करीब 800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
वहीं iPhone 17 में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें ProMotion तकनीक के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट, Always-On Display और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिहाज से दोनों फोन काफी दमदार हैं। Apple ने दोनों में A19 चिपसेट और 16-कोर Neural Engine दिया है, जो AI फीचर्स को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है। iPhone 17e में 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। वहीं iPhone 17 भी 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और दोनों फोन iOS 26 के साथ आते हैं।
कैमरा: iPhone 17 में ज्यादा दम
कैमरा के मामले में iPhone 17e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम देता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP TrueDepth कैमरा दिया गया है। वहीं iPhone 17 में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP Fusion मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। फ्रंट में Centre Stage कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़े: ChatGPT को लोगों ने क्यों किया अनइंस्टॉल? OpenAI की एक डील से मचा बवाल, 300% तक बढ़े ऐप हटाने के मामले
बैटरी: iPhone 17 थोड़ा आगे
बैटरी के मामले में iPhone 17e करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है और इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं iPhone 17 की बैटरी थोड़ी ज्यादा मजबूत है और कंपनी के मुताबिक यह 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। साथ ही फास्ट चार्जिंग से कुछ ही मिनटों में फोन 50% तक चार्ज हो सकता है।
कौन सा iPhone खरीदना सही रहेगा
अगर आप कम बजट में नया iPhone लेना चाहते हैं और लेटेस्ट चिप के साथ अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 17e आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपको बड़ा 120Hz डिस्प्ले, ज्यादा एडवांस कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप चाहिए, तो iPhone 17 ज्यादा प्रीमियम अनुभव देता है। इसलिए चुनाव पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कम कीमत चाहते हैं या ज्यादा फीचर्स।
Difference between the iphone 17e and the iphone 17 know key differences before buying
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी हटाए गए, CID करेगी जांच
Jul 20, 2026 | 01:41 PMमामला शिक्षा मंत्री का है, बात स्वास्थ्य मंत्री करेंगे; सरकार ने बातचीत का भेजा न्योता, तो CJP ने कसा तंज
Jul 20, 2026 | 01:39 PMअवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, याचिका खारिज; नागपुर में बुलडोजर कार्रवाई का रास्ता साफ
Jul 20, 2026 | 01:35 PMत्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
Jul 20, 2026 | 01:34 PMNashik Crime: तीन साल का प्यार, बिजनेस में नाकामी और दर्दनाक अंत; साहिल ने वैष्णवी को मारकर की खुदकुशी
Jul 20, 2026 | 01:30 PM‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PMनागपुर मनपा का बजट अटका: संशोधन और छपाई के पेंच में फंसा 6,200 करोड़ का बजट; 1 अगस्त से लागू होने की उम्मीद
Jul 20, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM
NEET विवाद पर फिर गरमाई सियासत, संसद मार्च में CJP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 20, 2026 | 12:42 PM
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 12:15 PM
जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM














