- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Will Completed 20000 International Runs After He Scored 41 Vs South Africa
रायपुर में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, ऐसा करते ही तेंदुलकर-कोहली की लिस्ट में होंगे शामिल
Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा दूसरे वनडे के दौरान 41 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। वो ऐसा करते ही सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Just 41 Runs Short Of Incredible Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बेहद करीब हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 41 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरा करके इतिहास रच देंगे। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास लिस्ट में पहले से ही सचिन तेंदुलकर (34,357 रन), विराट कोहली (27,808 रन) और राहुल द्रविड़ (24,064 रन) शामिल हैं। रोहित ने 503 मैचों में 19,959 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.46 है।
रोहित शर्मा के करियर की सफलता उनके अलग-अलग फॉर्मेट में बल्लेबाजी की काबिलियत को भी दर्शाती है। उनके नाम 50 इंटरनेशनल शतक और 110 अर्धशतक हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वो वनडे क्रिकेट में अब तक 11, 427 रन बना चुके हैं। वहीं अगर टी20आई की बात करें तो रोहित ने 4231 रनों के साथ संन्यास लिया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 4301 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
T20I और टेस्ट से लिया संन्यास
भारत को 2024 में टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनाने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 आई से संन्यास ले लिया। उसके बाद उन्होंने इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। अब रोहित शर्मा भारत के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते नजर आते हैं। रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं। हालांकि, इस साल वनडे क्रिकेट की कप्तानी भी उन्होंने छोड़ दी। अब वो खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिख रहे है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में कप्तानी से हटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं? DDCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा
साल 2024 उनके लिए वनडे क्रिकेट में बेहद सफल रहा। उन्होंने सिर्फ़ 12 मैचों में 561 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका नाबाद 121 रन इस साल का उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने तीन मैचों की ODI सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया। इसके बाद रांची में उन्होंने 51 गेंदों में 57 रन बनाए और वनडे में 352वां छक्का जड़कर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड (351 छक्के) तोड़ दिया। अफरीदी ने यह उपलब्धि 369 इनिंग में बनाई थी, जबकि रोहित ने इसे सिर्फ 269 इनिंग में हासिल किया।
20,000 रनों का आंकड़ा छूने का मौका
अब रोहित के पास 3 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ODI में 20,000 रन का आंकड़ा छूने का मौका होगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फॉर्म में होने और इतिहास के करीब होने के कारण, इस मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी।
Rohit sharma will completed 20000 international runs after he scored 41 vs south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
Apr 20, 2026 | 09:08 AMराशिद खान ने ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर…BCCI ने कही थी टीम इंडिया में शामिल होने की बात, बड़ा खुलासा
Apr 20, 2026 | 09:07 AMBMC Universal Footpath Project: अश्विनी भिड़े की मंजूरी का इंतजार, 16.5 किमी फुटपाथ होंगे अपग्रेड
Apr 20, 2026 | 08:59 AMपेंच की ‘लंगड़ी’ बाघिन की कहानी, हिम्मत और जज्बे की मिसाल, 18 साल तक रही जंगल की रानी; अब बनी यादों का हिस्सा
Apr 20, 2026 | 08:55 AMसौर ऊर्जा से मिलेगी राहत: 125 करोड़ का बिजली खर्च बचाने के लिए मनपा का ‘सोलर मास्टरस्ट्रोक
Apr 20, 2026 | 08:53 AMMarathi Mandatory Rule: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का बड़ा फैसला, ड्राइवर यूनियन ने जताया विरोध
Apr 20, 2026 | 08:47 AMनागपुर में बिजली गुल से बढ़ी परेशानी, हीटवेव में शहरवासियों की हालत खराब; कई इलाके प्रभावित
Apr 20, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














