19 Sep 2025 08:44 PM (IST)
हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। पांड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। 73 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या रन आउट हो गए। एक ओवर में भारतीय टीम ने दो विकेट गंवाए।
19 Sep 2025 08:42 PM (IST)
अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को दूसरा झटका 72 के स्कोर पर लगा।
19 Sep 2025 08:37 PM (IST)
भारतीय टीम ने पहले पावरप्ले में 60 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बनाए। शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा 38 और संजू सैमसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19 Sep 2025 08:15 PM (IST)
ओमान के शाह फैसल ने भारत के खिलाफ मेंडन ओवर डाला है। उन्होंने ओमान के लिए दूसरा ओवर डालते हुए एक विकेट भी चटकाए और कोई रन भी नहीं दिया।
19 Sep 2025 08:11 PM (IST)
शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 6 के स्कोर पर लगा। वहीं आज तीसरे नंबर पर संजू सैमसन को मौका मिला है। देखते हैं संजू सैमसन इस मौके को कितना भुना पाते हैं।
Asia Cup T20 2025. WICKET! 1.3: Shubman Gill 5(8) b Shah Faisal, India 6/1 https://t.co/XAsd5MHdx4 #INDvOMA #AsiaCup2025
— BCCI (@BCCI) September 19, 2025
19 Sep 2025 08:02 PM (IST)
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आज भारतीय टीम 200 ओवर में कम से कम 200 रन बनाने को देखेगी। भारत के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा करेंगे।
19 Sep 2025 07:43 PM (IST)
ओमान के लिए यह बड़ा मैच होगा और उसके खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। ओमान ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों गंवाए हैं। पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से और यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराया।
19 Sep 2025 07:42 PM (IST)
आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।
19 Sep 2025 07:36 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
19 Sep 2025 07:32 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं।
19 Sep 2025 07:18 PM (IST)
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
19 Sep 2025 07:17 PM (IST)
भारतीय क्रिकेट टीम और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला आज अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है।
India vs Oman Live Cricket Score, T20 Asia Cup 2025: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 के लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शेख जायद स्टेडियम, अबु धाबी में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। गत चैंपियन टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में ग्रुप चरण में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में यूएई को और फिर पाकिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। वहीं ओमान की टीम आज बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेगी। ओमान दो मुकाबले हारकर पहले ही सुपर-4 की रेस से बाहर हो गया है।