IND vs NAM Live Streaming: भारत और नामीबिया के मुकाबले को कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें पूरा लेखा जोखा
IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत और नामीबिया की टीमें 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। जानिए इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका को हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अब अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि भारतीय टीम नामीबिया को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहेगी, क्योंकि इस फॉर्मेट में कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है।
नामीबिया भी वापसी के इरादे से उतरेगा मैदान पर
नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार जरूर मिली, लेकिन टीम ने कड़ी टक्कर दी थी। यही कारण है कि नामीबिया की टीम इस मुकाबले में पिछली गलतियों से सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बड़े मुकाबलों के लिए जाना जाता है और यहां एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच से आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस किया जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें अंतिम रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगी।
टीवी पर कहां देखें लाइव प्रसारण?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच खेले जाने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। यहां मैच का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान का अधूरा सपना…साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बीच मैदान पर भावुक हो गए रहमानुल्लाह गुरबाज
दोनों टीमों का संभावित स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्त्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन (विकेटकीपर), जैक ब्रसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हींगो।
