IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
IND vs AFG Third ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में तीसरा और अंतिम मुकाबला 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AFG Third ODI Details:
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने 170 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। कुल मिलाकर अब तक इस सीरीज में टीम इंडिया का जलावा देखने को मिल रहा है। दोनों ही मैचों में शुभमन एंड कंपनी ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगान टीम को 7 विकेट से हराया था।
इसके बाद दोनों टीमों सीरीज के तीसरे व आखिरी मुकाबले में दो-दो हाथ करने को तैयार दिख रही हैं। ये मुकाबला चेन्नई के प्रसिद्ध चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि बात करें टीम इंडिया की तो आगामी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। यही कारण है कि मैनेजमेंट लगातार टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर रहा है। माना जा रहा है कि कुछ ऐसा ही शनिवार को होने वाले मुकाबले में दिख सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव
इस सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से अपनी बेंट स्ट्रेंथ को भी भापा है। इसका उदाहरण गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे हैं। इन दोनों को पहले ही मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला और टीम मैनेजमेंट का ये प्रयोग सफल भी रहा। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता को दर्शाया। वहीं, दूसरे वनडे में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला।
What a richly rewarding day for Indian cricket it has been! In Lucknow, Shubman and Ishan painted a masterpiece with the bat. In Dambulla, our A side sealed a final berth with a statement win. And in Leeds, Harmanpreet and Co. capped off a perfect day by going past a tenacious… pic.twitter.com/2HkyElf5tl — Devajit LON Saikia (@lonsaikia) June 17, 2026
अपने पहले ही इंटरनेशनल मुकाबले में प्रिंस यादव ने 2 बल्लेबाजों का विकेट लिया। अब ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरे वनडे में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तीसरे वनडे में एक बार फिर से वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है। हांलाकि सुंदर ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ 19 गेंदो में 19 रन व गेंदबाजी में 1 विकेट अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
चेन्नई में होगा तीसरा वनडे
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला चेन्नई के चर्चित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। भारत ने इस मैच में 15 इंटरनेशनल वनडे मुकाबले खेले हैं। जहां पर उसे 8 में जीत जबकि 6 मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। यदि पिच की बात करें तो यहां पर स्पिन गेंदबाजों की तूती बोलती है।
