IND vs AFG: इकाना में प्रिंस यादव का टीम इंडिया के लिए डेब्यू, भारत की पहले बल्लेबाजी, यहां देखें प्लेइंग XI

Prince Yadav Debut: भारत और अफगानिस्तान के बीच हो रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
IND vs AFG: Prince Yadav makes his debut for Team India; check out the playing XI here.
प्रिंस यादव ने भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू (फोटो- @BCCI)
Published on: 
Updated on: 

IND vs AFG Prince Yadav International Debut: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई।

प्रिंस को मिला आईपीएल 2026 का ईनाम

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका देकर आईपीएल 2026 में उनके धांसू प्रदर्शन का ईनाम दिया है। हालांकि अब तक उन्होंने सिर्फ दो ही आईपीएल के सीजन खेले हैं। इसके अलावा उन्हें घरेलू क्रिकेट का भी ज्यादा अनुभव नहीं है। इसके बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

IPL 2026 में प्रिंस यादव का प्रदर्शन

आईपीएल में प्रिंस यादव ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल में संपन्न हुए IPL 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान प्रिंस की इकोनॉमी रेट भी 8.8 का रहा था, जो कि आईपीएल जैसी लीग में अच्छा ही माना जाएगा। उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 3 विकेट चटकाना है। यदि घरेलू क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने यहां सिर्फ 2 फर्स्ट क्लास के मुकाबले खेले हैं और 1 विकेट लिया है। वहीं, लिस्ट ए में प्रिंस के नाम 14 मैचों में 29 विकटे हैं। टी20 में ओवरऑल उनके नाम 38 विकेट हैं।

जायसवाल और कुलदीप भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

आज के मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 बड़े बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव ने डेब्यू तो यशस्वी जायसवाल को नीतिश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव को हर्ष दुबे की जगह अंतिम 11 का हिस्सा बनाया गया है। खबर लिखे जाते तक टीम इंडिया का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 36 रन पर 1 विकेट हैं। कुल मिलाकर यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा पाए। वो मात्र 4 रन पर सलीम साफ़ी का शिकार बने।

दूसरे वनडे में भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com