-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Likely Squad For Odi Series Against South Africa Kl Rahul Will Lead This Team
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, गिल और अय्यर बाहर!
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India’s likely squad for ODI series: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। उम्मीद है कि इस सीरीज से गिल और अय्यर बाहर हो सकते हैं।

India’s likely squad for ODI series against South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। हालांकि, भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह तक चयनकर्ता टीम की घोषणा करेंगे।
वनडे सीरीज से पहले भारत के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल है। टीम चयन से पहले दो बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों प्रमुख खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं और संभव है कि इस वनडे सीरीज के लिए ये दोनों खिलाड़ी उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं।
साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए गिल
हाल में ही सम्पन्न हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मैच के दौरान कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। पहले टेस्ट के दूसरे दिन उनकी गर्दन में चोट लगी, जिसके बाद दूसरे टेस्ट (22–26 नवंबर, गुवाहाटी) में उनकी उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
यह भी पढ़ें: भारतीय फैंस के लिए डबल खुशखबरी, कप्तान गिल पर सस्पेंस खत्म! इस धाकड़ ऑलराउंडर की टीम में होगी एंट्री
इस सीरीज से पहले गिल को वनडे का भी कप्तान नियुक्त किया गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गिल को पहली वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके फिटनेस को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि गिल शायद वनडे सीरीज से बाहर ही रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हुए थे गिल
दूसरी ओर, उपकप्तान श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी। इस चोट के बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी भागीदारी भी लगभग संदिग्ध मानी जा रही है।
केएल राहुल कर सकते हैं कप्तानी
अगर गिल इस वनडे सीरीज से बाहर रहते है तो चयनकर्ता शुभमन गिल को कप्तानी सौंप सकते हैं। केएल राहुल पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं ऋषभ पंत की वनडे टीम में फिर से वापसी हो सकती है। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी शामिल किया जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज
India likely squad for odi series against south africa kl rahul will lead this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














