-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind W Vs Sl W Tri Series Final Indian Womens Team Won By 97 Runs
IND W vs SL W: भारतीय टीम ने त्रिकोणीय सीरीज पर जमाया कब्जा, श्रीलंका को हराकर जीता खिताब
- Written By: उज्जवल सिन्हा
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 97 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली। वहीं स्नेह राणा ने 4 विकेट चटकाए।

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 97 रनों से हराकर जीत हासिल कर ली है। भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले, जिसमें से चार में जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। प्रतिका रावल 30 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए मंधाना ने हरलीन देओल के साथ 120 रनों की साझेदारी की। इस दौरान मंधाना ने अपना शतक भी पूरा किया।
स्मृति मंधाना ने जड़ा 11वां शतक
स्मृति मंधाना ने इस शतकीय पारी के साथ वनडे इंटरनेशनल में अपना 11वां शतक पूरा कर लिया है। वह अब दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस मैच में मंधाना ने 92 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए शतक बनाया। श्रीलंका के खिलाफ मंधाना 101 गेंद पर 116 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
उसके बाद हरलीन देओल ने 47, हरमनप्रीत कौर ने 41, जेमिमा रोड्रिग्स ने 44, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 20 और अमनजोत कौर ने 18 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। श्रीलंका के लिए मल्की मदारा ने 2, देवमी विहांगा ने 2 और सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट चटकाए।
श्रीलंका की टीम हुई ढेर
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हसिनी परेरा जीरो के स्कोर पर आउट हो गई। उसके बाद विष्मी गुणारत्ने और चमारी अटापट्टू ने मिलकर टीम को संभाला और 68 रनों साझेदारी की। 36 रन बनाकर विष्मी गुणारत्ने आउट हो गई। उसके बाद चमारी अटापट्टू भी 51 रन बनाकर आउट हो गई।
स्नेह राणा को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार
नीलाक्षी डिसिल्वा ने 48, हर्षिता समाराविक्रमा ने 26, अनुष्का संजीवनी ने 28 और सुगंधिका कुमारी ने 27 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 245 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए अमनजौत कौर ने 3, स्नेह राणा ने 4 और श्री चरणी ने 1 विकेट चटकाए। स्मृति मंधाना को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
Ind w vs sl w tri series final indian womens team won by 97 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














