IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका की ‘बड़ी चाल’, धाकड़ गेंदबाज को टीम में किया शामिल
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम टीम में कुछ अहम बदलाव करने जा रही है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 2nd Test Match: कोलकाता में भारत को पहला टेस्ट हराने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर सातवें आसमान पर है। अब मेहमान टीम इसी लय को बरकरार रखते हुए 22 नवंबर से गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। इस निर्णायक मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे से एक बड़ा अपडेट आया है, जिसने उनकी गेंदबाजी यूनिट की ताकत को और बढ़ा दिया है।
नगिडी की एंट्री, रबाडा की चोट बनी चिंता
साउथ अफ्रीका ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करते हुए अनुभवी पेसर लुंगी एनगिडी को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया है। एनगिडी को यह मौका टीम के मुख्य और सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के कवर के तौर पर दिया गया है। रबाडा पहले टेस्ट मैच में पसलियों की चोट (रिब इंजरी) के कारण नहीं खेल पाए थे।
रबाडा की चोट अभी भी मेहमान टीम के लिए चिंता का एक मुख्य कारण बनी हुई है। चोटिल होने के कारण वह सीरीज के पहले मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सके थे, और उनकी अनिश्चित फिटनेस के चलते दूसरे टेस्ट में भी उनकी उपलब्धता पर सवाल बरकरार हैं। ऐसे में एनगिडी को टीम में लाना साउथ अफ्रीका का एक बेहद रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
साउथ अफ्रीका की ताकत में हुआ इजाफा
लुंगी एनगिडी की वापसी से साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी को नई धार मिलने की उम्मीद है। हालांकि वह पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनकी पूरी फिटनेस सुनिश्चित होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में वापस बुलाया है। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक मजबूत और गहराई वाले गेंदबाजी बैकअप की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एनगिडी की मौजूदगी से टीम को कागिसो रबाडा के नहीं खेलने की स्थिति में भी एक विश्व स्तरीय विकल्प मिल गया है।
भारत के सामने बड़ी चुनौती, दांव पर सीरीज
पहले टेस्ट में कड़े संघर्ष के बाद भारतीय टीम अब दूसरे मुकाबले में वापसी करने की पुरजोर कोशिश करेगी। यह सच है कि अगर रबाडा नहीं खेलते हैं, तो यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए थोड़ी राहत की खबर हो सकती है, लेकिन एनगिडी जैसा प्रतिभाशाली और अनुभवी गेंदबाज भी उनके सामने एक मजबूत चुनौती पेश करने की क्षमता रखता है। सीरीज के नतीजे के लिहाज से गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम यहां जीत दर्ज कर सीरीज को बराबर करना चाहेगी, जबकि साउथ अफ्रीका सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, और एनगिडी की एंट्री उनके इरादों को दर्शाती है।
दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड
साउथ अफ्रीका: एडेन मारक्रम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज, डेवाल्ड ब्रेविस, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, सेनुरन मुथुसामी और जुबैर हमजा।
ये भी पढ़ें: भारतीय फैंस के लिए डबल खुशखबरी, कप्तान गिल पर सस्पेंस खत्म! इस धाकड़ ऑलराउंडर की टीम में होगी एंट्री
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
