IND vs PSK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रोमांच ‘महामुकाबला’ आज होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस जंग के लिए पूरा देश उत्साहित है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रशंसक मंदिरों में जीत की विशेष प्रार्थनाएं, जलाभिषेक और हवन कर रहे हैं।
आज पूरा देश महाशिवरात्रि के भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है और इसी पावन दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रशंसकों का मानना है कि आज का दिन भारत की विजय के लिए अत्यंत शुभ है। कोलंबो में होने वाले इस मैच को लेकर प्रशंसकों ने एक अनोखा आध्यात्मिक संयोग जोड़ा है।
भक्तों का कहना है कि जिस प्रकार त्रेता युग में प्रभु राम का साथ भगवान शिव ने लंका दहन के लिए दिया था, उसी तरह आज महादेव के आशीर्वाद से भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर ‘लंका दहन’ (कोलंबो में जीत) करेगी। देश के विभिन्न हिस्सों में खिलाड़ियों की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है और सभी खिलाड़ियों को ‘शिव का अवतार’ मानकर उनकी सफलता की कामना की जा रही है।
ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप के मंच पर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा साफ दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत 7-1 से आगे है। आज प्रशंसक आठवीं बार पाकिस्तान को ‘पटकनी’ देने की तैयारी में हैं। प्रशंसकों का दावा है कि पाकिस्तान की टीम भारत के सामने हर मोर्चे पर विफल रही है और हार के डर से वे भारत के साथ खेलने से भी कतराते रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिली सफलता के बाद प्रशंसकों का आत्मविश्वास चरम पर है और उन्हें भरोसा है कि टीम इंडिया एक बार फिर इतिहास रचेगी।