एडन मार्करम की कप्तानी पारी और मार्को यानसेन का वार, न्यूजीलैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
SA vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 के 24वें मैच में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। शानदार गेंदबाजी के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर जीत दर्ज की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
South Africa vs New Zealand: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर एडेन मार्करम ने पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मार्करम की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मैच 7 विकेट से जीत लिया और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
न्यूजीलैंड की पारी रही साधारण
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत तो ठीक मिली, लेकिन बल्लेबाज उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। टिम सेफर्ट ने 13 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद मार्क चैपमैन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 48 रन जोड़े और डेरिल मिचेल ने 32 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में जेम्स नीशम ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का दम
हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
लक्ष्य का शानदार पीछा
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को ठोस शुरुआत मिली। क्विंटन डी कॉक ने 20 रन बनाकर टीम को गति दी। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम ने जिम्मेदारी संभाली और 44 गेंदों में नाबाद 86 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: कोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच
रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 रन जोड़कर पारी को स्थिरता दी। अंत में डेविड मिलर ने नाबाद 24 रन बनाकर जीत सुनिश्चित कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे टीम को जीत से नहीं रोक सके।
