IND vs PAK: कौन मारेगा बाजी? चामिंडा वास ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस वजह से पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा भारत
India vs Pakistan: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस हाई वोल्टेज मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला बेहद रोमांचक हो जाता है और दर्शकों की दिलचस्पी चरम पर पहुंच जाती है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी20 में भिड़ी थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को तीनों मुकाबलों में हराया था। ऐसे में इस बार भी मुकाबले को लेकर उत्साह काफी ज्यादा है और कई पूर्व खिलाड़ी अपनी राय दे रहे हैं।
दबाव झेलने वाली टीम को मिलेगा फायदा
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने भी इस मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच का नतीजा केवल कौशल से नहीं, बल्कि दबाव झेलने की क्षमता से तय होगा। उनके अनुसार जो टीम कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखेगी, वही जीत हासिल करेगी। वास का मानना है कि ऐसे बड़े मुकाबलों में मानसिक मजबूती बहुत अहम भूमिका निभाती है और छोटी-छोटी गलतियां भी मैच का रुख बदल सकती हैं।
पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
चामिंडा वास ने पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को बेहद अहम खिलाड़ी बताया है। उनका कहना है कि यदि भारतीय टीम इन दोनों खिलाड़ियों के प्रभाव को कम करने में सफल रहती है, तो मुकाबले पर पकड़ बनाना आसान हो जाएगा। बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं, जबकि शाहीन अफरीदी नई गेंद से विरोधी टीम को शुरुआती झटके देने की क्षमता रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत की ताकत गहराई और संतुलन
भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए वास ने अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया। अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं, जबकि बुमराह अंतिम ओवरों में बेहद असरदार साबित होते हैं। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की भी उन्होंने सराहना की और कहा कि वे मैदान के हर हिस्से में शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को संतुलन बनाने वाला खिलाड़ी बताते हुए वास ने कहा कि वे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देते हैं। संजू सैमसन को भी उन्होंने ऐसा बल्लेबाज बताया जो कठिन समय में मैच का रुख बदल सकता है।
ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक की हवा होगी फुस्स, स्पेशल तैयारी का VIDEO आया सामने, सूर्या ने बताया क्या है प्लान?
वास का मानना है कि भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई और हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है और दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
