- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa 2nd Test Guwahati Team India Crisis Temba Bavuma South Africa History Clean Sweep Chance
IND vs SA: 25 साल का इंतजार होगा खत्म? टेम्बा बावुमा इतिहास रचने के कगार पर
- Written By: संजय बिष्ट
Temba Bavuma: भारतीय टीम पर सीरीज हार का खतरा गहरा गया है। साउथ अफ्रीका ने 500+ रनों का विशाल लक्ष्य दिया है, जिसे हासिल करना टीम इंडिया के लिए बेहद मुश्किल दिख रहा है।

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। चार दिन का खेल पूरा हो चुका है और अब केवल आखिरी दिन का खेल बाकी है। शुरुआत से ही मुकाबले की कमान साउथ अफ्रीका के हाथों में रही और भारतीय टीम पूरे मैच में संघर्ष करती दिखी। स्थिति यह है कि टीम इंडिया बेहद बड़ी हार के खतरे से घिरी हुई है।
भारतीय टीम के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया है। जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जल्दी पवेलियन लौट गए। चौथे दिन खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर 27/2 रहा। भारत को अब भी 522 रनों की जरूरत है, जो परिस्थिति को देखते हुए लगभग असंभव सा लग रहा है।
कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार झेलने के बाद उम्मीद थी कि गुवाहाटी में टीम इंडिया एक मजबूत वापसी करेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को कहीं भी मैच में पैर जमाने का मौका नहीं दिया। अब खतरा यह है कि टीम इंडिया इस सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
25 साल बाद दोबारा इतिहास रचने का मौका
अगर भारत यह मुकाबला हारता है, तो टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर लेगी। साउथ अफ्रीका ने भारत में अब तक केवल एक ही बार टेस्ट सीरीज जीती है। यह कारनामा 25 साल पहले, 2000 में हैन्सी क्रोनिए की कप्तानी में हुआ था। उस समय अफ्रीकी टीम ने भारत को 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।
अब बावुमा के पास वही इतिहास दोहराने का मौका है। यदि उनकी टीम दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लेती है, तो वह क्रोनिए के बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे कप्तान बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 का बिगुल बजा! भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से इस दिन मैदान पर करेगा दो-दो हाथ
10वीं टेस्ट सीरीज जीत से एक कदम दूर अफ्रीकी टीम
अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें 9 बार साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत चार सीरीज जीत पाया है। चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा सीरीज 17वीं है और अफ्रीकी टीम इसे जीतकर भारत के खिलाफ अपनी 10वीं टेस्ट सीरीज जीतने के बेहद करीब है। टीम इंडिया को अब आखिरी दिन पूरे तीन सत्र निकालने होंगे। बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन विकेट की प्रकृति और अफ्रीकी गेंदबाजों की धार को देखते हुए यह चुनौती लगभग अजेय दिखाई देती है।
Ind vs sa 2nd test guwahati team india crisis temba bavuma south africa history clean sweep chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













