-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Great Match Between India And Pakistan Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 का बिगुल बजा! भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से इस दिन मैदान पर करेगा दो-दो हाथ
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs Pakistan: टी20 विश्वकप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की तारीख में सामने आ चुकी है।

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है और फैंस का रोमांच अब चरम पर पहुंच गया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खिताब की दौड़ में उतरेंगी। लेकिन सबसे ज्यादा जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को रहता है, वह है भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत। अच्छी खबर यह है कि दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच की तारीख तय हो गई है।
15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। दोनों टीमों को इस बार भी एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के बाद भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को निर्धारित है, लेकिन इसका वेन्यू पाकिस्तान के फाइनल तक पहुंचने पर तय होगा। अगर पाक टीम खिताबी मुकाबले में जगह बना लेती है, तो फाइनल कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के फाइनल में न पहुंचने पर निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
भारत का ग्रुप और शुरुआती मुकाबला
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी। ग्रुप-ए में भारत का सामना नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, नामीबिया और अमेरिका से होगा। घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा सूर्या की टीम को मिल सकता है, क्योंकि पिछले एक साल में भारत की टी-20 टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारत के लिए ग्रुप-स्टेज में अहम रहने वाला है, क्योंकि इस मैच के जरिए टीम अपनी लय को और मजबूत करना चाहेगी।
T20 World Cup 2026 के वेन्यू
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू इस प्रकार हैं। यदि भारत की बात करे तो मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।
फाइनल का वेन्यू इस बात पर होगा निर्भर
हर टी-20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान का मैच सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला रहेगा। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा भारी रहा है और फैंस इस बार भी उसी प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच? देखें लिस्ट
ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए नॉकआउट में जगह सुरक्षित करने के हिसाब से बेहद अहम होगा।
Great match between india and pakistan suryakumar yadav t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














