टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 44, टिम साइफर्ट ने 62, ग्लेन फिलिप्स ने 24, डेरिल मिचेल ने 39, मिचेल सेंटनर ने 11 और जेकरी फॉल्क्स ने 11 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप ने 2, कुलदीप ने 2, रवि बिश्नोई ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा टोटल
न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ़ टी20आई में 215/7 रन बनाकर अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। इससे पहले 2019 में वेलिंगटन में कीवी टीम ने 219/6 रन बनाए थे। अब देखना होगा कि भारतीय टीम 216 रन बनाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20 1st Inning Highlight: वाईजैक में न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन, टिम साइफर्ट का विस्फोटक अर्धशतक
विशाखापत्तनम के मैदान पर अब तक इतना बड़ा चेज नहीं हो पाया है। विशाखापत्तनम में खेले गए टी20 मुकाबलों में अब तक कई बड़े सफल रन चेज़ देखने को मिले हैं। इस मैदान पर सबसे बड़ा चेज़ 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रन बनाकर पूरा किया। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि 2019 में कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ 185 रन का सफल पीछा किया था।
















