- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Set A Target Of 215 Runs For India In The Fourth T20 Match Between India And New Zealand
IND vs NZ 4th T20 1st Inning Highlight: वाईजैग में न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन, टिम साइफर्ट का विस्फोटक अर्धशतक
IND vs NZ: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। यही कारण रहा कि उसने भारत के सामने 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम साइफर्ट ने 62 रन की विस्फोटक पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट

टिम साइफर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs New Zealand 4th T20I: विशाखापट्टनम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए।
टिम सीफर्ट की विस्फोटक पारी
न्यूजीलैंड की पारी के हीरो टिम सीफर्ट रहे। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान सीफर्ट ने सात चौके और तीन छक्के जमाए। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
सीफर्ट-कॉनवे की शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड को सीफर्ट और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह नौवें ओवर में आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: काली नहीं लाल मिट्टी की पिच पर होगा खिताबी मुकाबला! टीम इंडिया के लिए बिछाया जा चुका है जीत का जाल?
IND vs NZ Final Weather Report: अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम, बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच?
IND vs NZ: हेड-टू-हेड में टीम इंडिया शेर लेकिन वर्ल्ड कप में ‘ढेर’! न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
साउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
मध्यक्रम का लड़खड़ाना
शानदार शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड की पारी बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। टीम ने 63 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्क चैपमैन 9 रन ही जोड़ सके। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन बनाकर रनआउट हो गए।
जेरिल मिचेल की संयमित बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड की पारी को 200 रन के पार पहुंचाने का काम जेरिल मिचेल ने किया। उन्होंने अंत तक क्रीज पर टिके रहते हुए 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। हालांकि भारतीय गेंदबाज शुरुआती और डेथ ओवरों में रन रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें- IND Vs NZ 4th T20 Live Score: भारत को जीत के लिए 216 रन की जरूरत, टिम साइफर्ट-डेरल मिचेल की विस्फोटक बल्लेबाजी
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
New zealand set a target of 215 runs for india in the fourth t20 match between india and new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vidarbha Heat Wave Alert: अकोला-अमरावती समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Mar 08, 2026 | 09:41 AMईरान के कब्जे में कई अमेरिकी सैनिक! तेहरान के दावे पर भड़का अमेरिका, बोला- यह सिर्फ झूठ और…
Mar 08, 2026 | 09:40 AMCM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश का ‘पॉवर शो’, 10 मार्च से जाएंगे जनता के बीच, क्या है सियासी संदेश?
Mar 08, 2026 | 09:32 AM-40°C में भी नहीं डगमगाएंगे कदम, सरहद की रक्षा करेंगे ‘नागपुरी रोबोट’, CM फडणवीस और गडकरी ने किया शिलान्यास
Mar 08, 2026 | 09:25 AMपुणे में घर खरीदना होगा महंगा, 1 अप्रैल से रेडी रेकनर दरें 10% तक बढ़ाने का प्रस्ताव
Mar 08, 2026 | 09:24 AM40 साल पहले खोये पायलट रॉन अराद की तलाश में लेबनान में इजराइली सेना ने खोद डाला कब्रिस्तान
Mar 08, 2026 | 09:16 AMअविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला
Mar 08, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














