
India vs Australia 1st ODI Match Highlight: तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेयाई टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी। अब वो सीरीज में 1-0 के साथ आगे है। इससे पहले बारिश के कारण मुकाबले को 26 ओवर का किया गया। 26 ओवर में भारत ने 136 रन का टारगेट बनाया। डकवर्थ लूईस के चलते ऑस्ट्रेलिया के सामने 130 रन टारगेट था। इस स्कोर को कंगारू टीम ने 21.1 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं, मुकाबले में भारत की हार का प्रमुख कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने उसके कप्तान मिचेल मार्श को पहले गेंदबाजी करने वाले फैसले को सही साबित कर दिया।
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 38 रन केएल राहुल ने बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने 31 रन की छोटी पारी खेली। अंतिम ओवर्स ने नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से कुछ बड़े शॉट देखें गए। उन्होने 11 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। इसके अलावा भारत के सभी बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेडलवुड, मैट कुहनेमन और मिचेल ओवन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन कप्तान मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप ने 37 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Australia win the 1st ODI by 7 wickets (DLS method). #TeamIndia will look to bounce back in the next match.
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
Scorecard ▶ https://t.co/O1RsjJTHhM#AUSvIND pic.twitter.com/0BsIlU3qRC
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबलो को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। अब वो तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण उसकी बल्लेबाजी रही। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी ने उसे पहले मुकाबले में बड़ी जीत दिला दी है।
भारत को तीसरी सफलता मिल चुकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अब जीत के काफी करीब है। अब उसे 62 गेंद में 32 रन की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लग चुका है। अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शॉर्ट ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12 ओवर के बाद 67/2 है। अब उसे जीत के लिए 84 गेंद पर 64 रन की जरूरत है।
टीम इंडिया को ट्रेविस हेड के रूप में बड़ी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अर्शदीस सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हेड हर्षित राणा को अपना कैच थमा बैठे। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1.2 ओवर में 10/1 है।
अंतिम ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी के दो छक्कों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मुकाबले में 136 रन का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहे। बारिश के कारण मुकाबले को 26 ओवर का कर दिया गया था। मुकाबले में कुल चार बार बारिश के कारण बाधा पैदा हुई। भारत के कम स्कोर होने के एक कारण ये भी रहा।
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 38 रन केएल राहुल ने बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने 31 रन की छोटी पारी खेली। अंतिम ओवर्स ने नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से कुछ बड़े शॉट देखें गए। उन्होने 11 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। इसके अलावा भारत के सभी बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेडलवुड, मैट कुहनेमन और मिचेल ओवन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए।
1ST ODI. 25.6: Matthew Kuhnemann to Nitish Kumar Reddy 6 runs, India 136/9 https://t.co/O1RsjJT9se #TeamIndia #AUSvIND #1stODI
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
8वें विकेट के रूप में भारत को हर्षित राणा का झटका लगा है। हर्षित ने मुकाबले में 1 रन बनाए। अब मुकाबला अंतिम ओवर डाला जा रहा है। वहीं, अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। 124 के स्कोर पर भारत को 9 झटके लग चुके हैं।
भारतीय टीम के 7 विकेट पवेलियन जा चुके हैं। अब केएल राहुल को मिचेल ओवन ने अपना शिकार बनाया। राहुल ने 31 गेंद का सामना करते हुए 38 रन बनाए।
टीम इंडिया को वॉशिंगनट सुंदर के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें मैट कुहनेमन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 24 ओवर के बाद 118/6 है। अब मुकाबले में दो ओवर के खेल शेष है।
अक्षर पटेल के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवीं सफलता मिल चुकी है। पटेल को मैट कुहनेमन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर आए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 20.4 ओवर के बाद 98 पहुंच चुका है।
चौथी बार बारिश के कारण रोका गया मुकाबला अब एक फिर से शुरु हो गया है। अब ये मैच 26-26 का हो चुका है। इस वक्त क्रीज पर अक्षर पटेल और केएल राहुल मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया का स्कोर 17 ओवर के बाद 54/1 है।
पर्थ के मैदान पर चौथी बार बारिश ने दस्तक दी है। जिसका मतलब हुआ कि चार बार खेल को रोका जा चुका है। इससे पहले बारिश के कारण मुकाबला 32 ओवर का कर दिया गया था। अब उम्मीद है कि इसमें से कुछ और ओवर की कटौती की जा सकती है। अब तक भारत चार विकट गंवा चुका है। रोहित, विराट, गिल और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 विकेट जोश हेजलवुड ने और मिचेल मार्श और नाथल एलिस को 1-1 विकेट मिला। इस वक्त क्रीज पर अक्षर पटेल और केएल राहुल मौजूद है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 16.4 ओवर के बाद 52/4 है।
एक बार फिर से मुकाबला शुरु हो चुका है। अब मुकाबले से 3 ओवर्स की कटौती और कर दी गई है। जिसका मतलब हुआ कि ये मैच 32-32 ओवर का होगा। वहीं, एक टीम के सिर्फ दो गेंदबाज 7 ओवर डाल सकते हैं।
पर्थ वनडे में बारिश मुकाबले में बार-बार बांधा पैदा कर रही है। अब तीसरी बार बारिश के चलते मुकाबलो को रोका गया है। वहीं, टीम इंडिया भी मुश्किल में है। अब तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर अक्षर पटेल और केएल राहुल मौजूद हैं।
वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 14.2 ओवर के बाद 46/4 है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेडलवुड दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, मिचेल स्टार्क और नाथन अब तक 1-1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि ये मुकाबला 32 ओवर का होगा। वहीं, पारी का ब्रेक 20 मिनट रहे।
Play will resume at 3:25 pm local, 12.55 pm IST.
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
The total revised overs to be completed are 32 overs per side.
The Innings Break will be 20 minutes.#TeamIndia | #AUSvIND
भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। अय्यर को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही हेजलवुड ने अब तक दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही जोश हेडलवुड का स्पैल भी समाप्त हो चुका है।
1ST ODI. WICKET! 13.2: Shreyas Iyer 11(24) ct Josh Philippe b Josh Hazlewood, India 45/4 https://t.co/O1RsjJT9se #TeamIndia #AUSvIND #1stODI
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
बारिश के कारण मुकाबले के ओवर्स में कटौती की गई है। अब ये मैच 35-35 ओवर का होगा। वहीं, एक गेंदबाज 7 ओवर से ज्यादा नहीं करा पाएगा। यदि बात करें मुकाबले के शुरु होने की तो वो 12:20 पर होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खेल में बाधा डाली है। थोड़ी देर की रुकावट के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो केवल तीन ओवर ही फेंके जा सके, इसके बाद फिर से बारिश आ गई। पहली बार खेल रुकने पर एक ओवर घटा दिया गया था और मुकाबला 49-49 ओवर का तय किया गया था। अब दोबारा बारिश रुकने के बाद ही अंपायर और ग्राउंड स्टाफ मिलकर यह तय करेंगे कि आगे खेल कब शुरू हो सकता है। हालांकि, ताज़ा हालात को देखते हुए ओवरों में और कटौती की संभावना बढ़ गई है।
We have another rain delay here in Perth.#AUSvIND pic.twitter.com/0oTwbZggpe
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। गिल को जोश हेडलवुड ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आए, लेकिन उनके आते ही पर्थ के मैदान पर बारिश ने दस्तक दी। इस कारण मुकाबले को रोका गया है। इस वक्त टीम इंडिया स्कोर 8.5 ओवर के बाद 25/3 है।
Rain stops play in Perth.#AUSvIND
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का बल्ला भी इस मुकाबले में खामोश रहा। कोहली बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान गिल 9 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 6.4 ओवर के बाद 21/2 है।
1ST ODI. WICKET! 6.1: Virat Kohli 0(8) ct Cooper Connolly b Mitchell Starc, India 21/2 https://t.co/O1RsjJT9se #TeamIndia #AUSvIND #1stODI
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें 5 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 14/2 है। रोहित के बाद बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 8 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।
1ST ODI. WICKET! 3.4: Rohit Sharma 8(14) ct Matt Renshaw b Josh Hazlewood, India 13/1 https://t.co/O1RsjJT9se #TeamIndia #AUSvIND #1stODI
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक नई शुरुआत की झलक देखने को मिली। इस मैच में कुल तीन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया—भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी और ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ और मिच ओवेन। यह मुकाबला सिर्फ दो दिग्गज टीमों के बीच नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच भी साबित हो रहा है।
A day he will never forget! ✨
— BCCI (@BCCI) October 19, 2025
It's a special moment for debutant Nitish Kumar Reddy, who receives his ODI cap from Rohit Sharma 🧢 🇮🇳
Updates ▶ https://t.co/O1RsjJTHhM#TeamIndia | #AUSvIND | @NKReddy07 pic.twitter.com/ZpJUaiQqC5
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं।
ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैट शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन और जोश हेज़लवुड मैदान में उतर रहे हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 152 एकदिवसीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक कंगारूओं ने 84 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम 52 मैच अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं, 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत इस साल मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हुई थी। दुबई में खेले गए उस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंद शेष रहते चार विकेट से मात दी थी, जिससे टीम ने फाइनल में जगह पक्की की थी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पर्थ में बारिश की संभावना करीब 63 प्रतिशत बताई गई है, जिससे मैच में रुकावट आने की पूरी आशंका है। AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने से पहले यानी स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे के आसपास बारिश हो सकती है। इसके अलावा मुकाबले के दौरान भी लगभग 35 प्रतिशत वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में खेल के बीच-बीच में व्यवधान आने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को निराशा हो सकती है।
बारिश के खतरे को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लेगी ताकि शुरुआती परिस्थितियों का फायदा उठाया जा सके। पर्थ की पिच तेज़ गेंदबाजों के लिए हमेशा मददगार रही है। यहां उछाल और स्विंग दोनों भरपूर मिलते हैं। ऐसे में बल्लेबाजो को पारी की शुरुआत में सतर्क रहना होगा और पिच की गति के अनुसार अपने शॉट्स को एडजस्ट करना होगा, तभी वे क्रीज पर टिक पाएंगे।
पर्थ की पिच ऐसी दिखाई दे रही है जहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग दोनों का लाभ मिल सकता है। अगर कोई टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करती है, तो उसे शुरुआत में विकेट झटकने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती भरे शुरुआती ओवरों के बाद रन बनाना आसान हो सकता है, क्योंकि पिच समय के साथ थोड़ी नरम होकर बल्लेबाज़ों के अनुकूल हो जाती है।
मौसम की बात करें तो आसमान में बादल बने रहने की संभावना है और हल्की बूंदाबांदी की भी उम्मीद जताई गई है। हालांकि, अनुमान यही है कि बारिश खेल में खास बाधा नहीं डालेगी और मुकाबला बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरा हो सकता है।