- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- In Mullanpur South Africa Set India A Target Of 214 Runs In The Ind Vs Sa Match
IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का ‘आंतक’, भारत को दिया 214 रन का टारगेट
India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी।
- Written By: संजय बिष्ट

क्विंटन डिकॉक (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 2nd T20 Match 1st Inning Highlight: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (11 दिसंबर) को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उम्मीद के मुताबिक साबित नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
गेंदबाजों का निराशाजन प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह काफी महंगे साबित हुए। खासकर अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 13 गेंद फेंकी, जिसमें कई वाइड शामिल रहीं, जिससे टीम की लय प्रभावित हुई। वहीं दूसरी ओर बाकी गेंदबाज साउथ अफ्रीका के आक्रामक खेल के आगे संघर्ष करते दिखाई दिए। भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने तीन बदलाव करते हुए रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे और बार्टमैन को अवसर दिया। साउथ अफ्रीका के ये बदलाव उनके प्रदर्शन में भी साफ दिखाई दिए, क्योंकि टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ा लक्ष्य पेश किया।
अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में डाली 7 वाइड गेंद
इस ओवर के दौरान अर्शदीप ने 7 वाइड फेंकी। इस प्रदर्शन के साथ वे भारत के पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में 13 गेंदों का ओवर फेंका। यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है और गेंदबाज के लिए बेहद शर्मनाक माना जाता है। अर्शदीप के इस ओवर ने फैंस और विशेषज्ञों दोनों को हैरान कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ
RCB vs SRH: भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, IPL में बड़ा कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर
IPL 2026: बेंगलुरु पहुंचा RCB का स्टार प्लेयर, गेंदबाजी आक्रमण हो गया है बेहद घातक
PSL 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार पर भड़के शाहीन अफरीदी, बाबर आजम को लेकर था सवाल
क्विंटन डिकॉक ने बनाए विस्फोटक अंदाज में 90 रन
इस मैच में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी के बदौलत साउथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने 214 रन जैसा विशाल टारगेट सेट करने में कामयाब हुई।
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में फेंका 13 गेंदों का ओवर, डाली 7 वाइड
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
In mullanpur south africa set india a target of 214 runs in the ind vs sa match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सेलेब्स की लाइफ पर एकता कपूर का बयान, बोलीं- ज्यादातर लोग जीते हैं साधारण जिंदगी
Mar 28, 2026 | 04:03 PMशादी का झांसा देकर सालों तक किया दुष्कर्म, मुंबई पुलिस ने धोखेबाज प्रेमी को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Mar 28, 2026 | 04:03 PMBAMU मार्च-अप्रैल परीक्षा का टाइमटेबल घोषित: 7 अप्रैल से डिग्री और 16 से पीजी परीक्षाएं, 240 केंद्र तय
Mar 28, 2026 | 04:03 PMअसम-पुडुचेरी में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ से क्या बदलने वाला है खेल? PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी
Mar 28, 2026 | 03:56 PMअयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
Mar 28, 2026 | 03:55 PMलखनऊ के थिएटर में बवाल, बच्चे के साथ धुरंधर 2 देखने पहुंचे परिवार को रोका, तो थिएटर में हुई मारपीट
Mar 28, 2026 | 03:49 PMराम चरण का मेगा गेम प्लान, ‘धुरंधर’ के मेकर्स संग हुई डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट पर होगा कब्जा
Mar 28, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














