- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Womens U19 World Cup 2025 Team Of The Tournament Four Indian Player In This Team
ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें किसे किया गया शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय महिला टीम ने अपने नाम की। साउथ अफ्रीका अंडर-19 की टीम को हराकर भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया।

भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय महिला टीम ने अपने नाम की। साउथ अफ्रीका अंडर-19 की टीम को हराकर भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने अपनी टीम जारी कर दी है। इस टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। भारत के चार खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की दो, श्रीलंका की एक, इंग्लैंड की एक, नेपाल की एक और ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी को शामिल किया गया।
भारत के चार खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत से गोंगडी तृषा, जी कामलिनी, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है। नेपाल की पूजा महतो, इंग्लैंड की डेविन पेरिन और कैटी जोन्स, साउथ अफ्रीका की कायला रेनेके, जेम्मा बोथा, ऑस्ट्रेलिया की काओइमहे ब्रे और श्रीलंका की चामोदी प्रबोदा को शामिल किया गया है। 12वें खिलाड़ी के रूप में नथाबिसेंग निनी को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश का जलवा, मुशफिकुर-लिटन दास समेत इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ बंपर फायदा
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
तृषा का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
भारत की तृषा ने वर्ल्ड कप में 309 रन बनाए। वह प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शतक भी लगाया। जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला शतक है। उसके अलावा तृषा ने गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए। 2023 में विजेता होने वाली टीम में भी तृषा मौजूद थी। इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया।
उसके अलावा जी कामलिनी ने इस टूर्नामेंट में 143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी ने 17 विकेट लिए. जो प्रतियोगिता में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है, जिसमें हैट्रिक लेना भी शामिल है। उनकी साथी बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी 14 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं।
इन खिलाड़ियों को भी टीम में मिली जगह
11 विकेट लेने के बाद कायला को टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में जीत के दौरान 24 गेंदों पर 37 रन बनाने वाली जेम्मा को शामिल किया गया। दूसरे सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली इंग्लैंड की दो खिलाड़ियों डेविना पेरिन – 176 रन के साथ टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी – और विकेटकीपर कैटी जोन्स को चुना गया है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आईसीसी की अंडर-19 टीम
गोंगडी तृषा, जी कामलिनी, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा, पूजा महतो, डेविन पेरिन, कैटी जोन्स, कायला रेनेके (कप्तान), जेम्मा बोथा, काओइमहे ब्रे, चामोदी प्रबोदा । 12वें खिलाड़ी के रूप में नथाबिसेंग निनी को रखा गया है।
Icc womens u19 world cup 2025 team of the tournament four indian player in this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














