-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Give Rating Of Sydney Test Pitch Know The Rating About All Pitch In Bgt Series
ICC ने इस खतरनाक पिच पर सुनाया फैसला, सवा दो दिन में खत्म हुआ था टेस्ट मैच
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला गया था। अब इस ग्राउंड के पिच को लेकर आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला हारकर भारतीय टीम ने मैच के साथ-साथ सीरीज को भी गंवा दिया।

सिडनी पिच (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला सिडनी में खेला गया था। अब इस ग्राउंड के पिच को लेकर आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला हारकर भारतीय टीम ने मैच के साथ-साथ सीरीज को भी गंवा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-1 से गंवा दिया। सिडनी के पिच को आईसीसी ने संतोषजनक माना है। इस पिच को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आलोचना की थी। हालांकि आईसीसी ने बाकी चार पिचों को बहुत अच्छी रेटिंग दी है।
पर्थ में ऑप्टस स्टेडियम, एडिलेड ओवल, ब्रिस्बेन में गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को बेहतरीन रेटिंग दी गई है। सिडनी की पिच को संतोषजनक माना है। जबकि सिडनी में खेले गए मुकाबले तीन दिन से पहले खत्म हो गए थे। दोनों टीमें यहां संघर्ष करती नजर आई। यह पिच गेंदबाजों के अनुकूल थी। जिससे तेज गेंदबाजों को खासा मदद मिला।
आईसीसी ने 2023 में पिच की रेटिंग को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। आईसीसी अपने पिच रेटिंग सिस्टम में 6 की जगह 4 श्रेणियों में घटाकर कर दिया है। आईसीसी पिच को लेकर चार कैटेगरी में बांटा है, जिसमें वेरी गुड, संतोषजनक, असंतोषजनक और अनफिट है।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर रोच ने एक बयान में कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में ऐसी पिचें तैयार करते हैं, जिससे मैदान की खूबी का बखूबी पता लगाया जा सके। हम ऐसी पिच बिलकुल तैयार नहीं करते जो मेहमान टीमों के अनुकूल हो या हमारी मदद करे। हम चाहते हैं कि गेंद और बल्ले का अच्छा खेल हो और नतीजा निकले। तैयारियों पर मौसम का असर पड़ा और हमें पता है कि सबसे कुशल पिच क्यूरेटर भी विपरीत मौसम से प्रभावित होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया के 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस सीरीज के जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला जून 11 से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
Icc give rating of sydney test pitch know the rating about all pitch in bgt series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला शव, हत्या कर फेंकी लाश, पटना में मची सनसनी
Jul 09, 2026 | 11:35 AMफर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
Jul 09, 2026 | 11:35 AMAI पर चीन की सख्ती: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को देश से बाहर जाने से रोकने की तैयारी, जानें वजह
Jul 09, 2026 | 11:31 AM1.51 लाख करोड़ का बजट और किसानों के लिए 6 सूत्रीय फॉर्मूला; जानें नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह ने क्या कहा
Jul 09, 2026 | 11:30 AMनागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Jul 09, 2026 | 11:28 AMमुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














