
शोहेली अख्तर (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेशी क्रिकेट टीम पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है, जो बांग्लादेश के फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बांग्लादेश की ऑफ स्पिनर शोहेली अख्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। जिसकी वजह से उन पर बैन भी लगा दिया है। वह प्रतिबंधित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
शोहेली अख्तर को फिक्सिंग की कोशिश करने, रिश्वत देने, ICC की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता (ACU) को संपर्क का पूरा ब्योरा न देने और जांच में बाधा डालने का दोषी पाया गया। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के पांच प्रावधानों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार करने के बाद उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से पांच साल के लिए बैन कर दिया गया है।
Bangladesh cricketer Shohely Akhter has been banned for five years by the ICC after she was found guilty of attempting to fix matches during the Women’s T20 World Cup in 2023 pic.twitter.com/l3vWrjzsGz — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 11, 2025
बता दें कि शोहेली अख्तर पर 2023 महिला टी20 विश्व कप के दौरान फिक्सिंग का आरोप था। 36 वर्षीय अख्तर उस विश्व कप के लिए बांग्लादेश की प्लेइंग टीम का हिस्सा नहीं थीं, उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में खेला था।
ACU की जांच 14 फरवरी, 2023 को क्रिकेटर के साथ फेसबुक मैसेंजर पर शोहेली की बातचीत पर केंद्रित थी। यह बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप मैच का दिन था। शोहेली अख्तर ने मैच के दौरान हिट विकेट आउट होने के लिए खिलाड़ी को 2 मिलियन बांग्लादेशी टका (लगभग US$16,400) की पेशकश की।
इतना ही नहीं अख्तर द्वारा संपर्क की गई खिलाड़ी ने तुरंत मामले की सूचना ACU को दी और शोहेली के सभी वॉयस नोट्स उपलब्ध कराए, जिन्होंने उन फाइलों को अपने डिवाइस से हटा दिया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वहीं अख्तर पर सभी क्रिकेट गतिविधियों से पांच साल का प्रतिबंध 10 फरवरी, 2025 से प्रभावी है। उन्होंने 2013 में पदार्पण करने के बाद से अपने करियर के दौरान दो वनडे और 13 टी20 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 10 अक्टूबर को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 2022 महिला एशिया कप मैच में खेला था।






