-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Home Ground Will Have To Be Changed For Sunrisers Hyderabad Make Will Create Kavya Maran Tension
फ्री टिकट वाला बवाल…काव्या मारन के लिए बना काल? बदलना पड़ेगा होम ग्राउंड, हर मैच में होगा 3 करोड़ नुकसान!
- Written By: मृणाल पाठक
आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने औपचारिक रूप से सनराइजर्स हैदराबाद को नया होम ग्राउंड देने का प्रस्ताव दिया है। हैदराबाद की टीम को ऑफर दिया गया है कि अगर वह अपना होम ग्राउंड बदलना चाहती है तो विशाखापत्तनम को चुन सकती है।

काव्या मारन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसा लग रहा है कि टीम और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच बवाल अभी भी जारी है, क्योंकि अब SRH अपना होम ग्राउंड बदल सकती है। ये ऑफर खुद आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम को दिया है। जिससे SRH की मालकिन काव्या मारन की टेंशन बढ़ गई है।
आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने औपचारिक रूप से सनराइजर्स हैदराबाद को नया होम ग्राउंड देने का प्रस्ताव दिया है। हैदराबाद की टीम को ऑफर दिया गया है कि अगर वह अपना होम ग्राउंड बदलना चाहती है तो विशाखापत्तनम को चुन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने खुला ऑफर दिया है कि अगर SRH की टीम चाहे तो वह IPL 2025 में अपने बचे हुए मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर करवा सकती है।
इसके लिए SRH फ्रेंचाइजी को डिस्काउंट देने का वादा भी किया गया है। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच टिकटों को लेकर मतभेद की खबरों ने जोर पकड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
SRH प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) उन्हें मुफ्त टिकटों के लिए परेशान कर रहा है। इसके चलते हैदराबाद की टीम ने अपना होम ग्राउंड बदलने की धमकी दी थी। तेलंगाना के सीएम ने दिए जांच के आदेश तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
इस बीच, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने काव्या मारन की कप्तानी वाली SRH टीम को होम ग्राउंड बदलने का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि विशाखापत्तनम का वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा होम ग्राउंड भी है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2025 के दो मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली बनाम लखनऊ, दिल्ली बनाम हैदराबाद मैच देखने आए दर्शकों की संख्या काफी अच्छी रही।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में विशाखापत्तनम के मैदान में नया काम करवाया है। टॉयलेट और कॉरपोरेट बॉक्स में भी काम करवाया गया है। विजाग स्टेडियम में फिलहाल 28,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, ऐसे में वहां मैच आयोजित करने से SRH टीम को हर आईपीएल मैच में 3 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। इस वजह से आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन SRH टीम को SGST टैक्स में 1 करोड़ रुपये की छूट देने को भी तैयार है।
Home ground will have to be changed for sunrisers hyderabad make will create kavya maran tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














