भारत के खिलाफ रन चेज में इंग्लैंड का रिकॉर्ड, 93 सालों में एक बार हुआ ऐसा

पिछले 93 वर्षों में केवल एक टीम ही टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 350 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में सफल रही है। यह उपलब्धि इंग्लैंड के नाम है। उन्होंने 2021 में ऐसा किया था।
भारत के खिलाफ रन चेज में इंग्लैंड का रिकॉर्ड, 93 सालों में एक बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए 371 रन बनाने हैं। पिछले 93 वर्षों में टीम इंडिया द्वारा अब तक खेले गए 590 टेस्ट में केवल एक बार ही कोई टीम भारत के खिलाफ 370 रनों से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में सफल रही है।

यह उपलब्धि इंग्लैंड टीम ने हासिल की है। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश टीम ने 2021 में भारत के खिलाफ 378 रनों के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस दौरान इंग्लैंड ने केवल 3 विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के जीत में जॉनी बेयरस्टो ने 114 और जो रूट ने 142 रनों की पारी खेली थी। जिसमें इंग्लैंड ने 76.4 ओवर में लक्ष्य का हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 339 रनों के लक्ष्य का किया था पीछा

टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ सफलतापूर्वक पीछा किया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 339 है। 1997 में पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 87.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 339 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। नंबर 3 बल्लेबाज टोनी मान ने दूसरी पारी में 105 रन बनाए और नंबर 5 बल्लेबाज पीटर टूही ने 140 गेंदों पर 83 रन बनाए। घरेलू मैदान पर खेले गए मैचों में भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज 276 रन का है। यह उपलब्धि वेस्टइंडीज ने 1987 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हासिल की थी।

भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे सफल रन चेज

लक्ष्य (TARGET) स्कोर (SCORE) विपक्षी टीम (OPPOSITION) स्थान (VENUE) वर्ष (YEAR)
378 378/3 इंग्लैंड बर्मिंघम 2022
339 342/8 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 1977
276 276/5 वेस्ट इंडीज दिल्ली 1987
240 243/3 दक्षिण अफ्रीका जोहांसबर्ग 2022
213 215/6 न्यूज़ीलैंड वेलिंग्टन 1998
212 212/3 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2022
211 211/5 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2007
207 208/4 इंग्लैंड दिल्ली 1972
196 196/2 वेस्ट इंडीज बारबाडोस 1989
194 195/2 ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 1998

दोनों पारियों में शतक के बाद भी ICC की नजरें में गुनहगार हुए पंत, मिली ये सजा

एक बार फिर इतिहास रचने के करीब इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम एक बार फिर इतिहास रचने के करीब पहुंच चुकी है। इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए अब 150 से भी कम रनों की जरूरत है। अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतती है तो वह इंडिया के खिलाफ दो बार ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com