-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Heroes Rcb Victory Vs Punjab Kings Were Jitesh Sharma Krunal Pandya Bhuvneshwar Kumar Ipl 2025
RCB की जीत के वो 3 हीरो, जिन्होंने PBKS को पटकनी देकर खत्म कर दिया 17 साल का सूखा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 17 साल का सूखा खत्म करने में उनके तीन खिलाड़ियों ने पटकथा लिखी। इन तीनों के दमदार प्रदर्शन की वजह से आरसीबी आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम बनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- @RCBTweets)
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नई पटकथा लिख दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आखिरकार आरसीबी का पिछले 18 सालों से देखा गया सपना पूरा हो गया। खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देकर इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस स्कोर का बचाव कर लिया। इसके साथ ही आरसीबी 6 रन से आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब हुई।
आरसीबी के लिए इस जीत के हीरो तीन खिलाड़ी रहे। इन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को आईपीएल के 18वें संस्करण की ट्रॉफी दिलवाई। खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स की हार के प्रमुख कारण ये तीन खिलाड़ी ही रहे। जी हां, दरअसल, हम क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जितेश शर्मा की बात कर रहे हैं।
क्रुणाल पांड्या बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम वक्त में दो विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी की। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
The man for the 𝗕𝗜𝗚 𝗦𝗧𝗔𝗚𝗘 🫡@krunalpandya24 becomes the 1️⃣st player to deliver TWO Player of the Match performances in #TATAIPL finals 👏 He guides #RCB to a maiden title 🙌 Relive his spell ▶ https://t.co/vNWU7vQF06 #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile pic.twitter.com/0B4LMWCJc0 — IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आया काम
आरसीबी को चैंपियन बनाने में भुवनेश्वर कुमार का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने 17वें ओवर में पंजाब किंग्स की पारी का बुरा हाल कर दिया। इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मार्कस स्टोइनिस को आउट कर मैच को पूरी तरह से आरसीबी की झोली में डाल दिया। भुवनेश्वर कुमार ने खिताबी मुकाबले में 4 ओवर में 38 रन देकर दो खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला, वैभव सूर्यवंशी से लेकर SKY तक लिस्ट में शामिल
जितेश शर्मा की छोटी मगर अहम पारी
अगर आरसीबी पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा कर पाई तो इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का था। 14.5 ओवर में जितेश शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए। इस वक्त टीम का स्कोर सिर्फ 131 रन था और 4 विकेट हो चुके थे। ऐसे में जितेश ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी ये छोटी पारी टीम के बहुत काम आई।
Heroes rcb victory vs punjab kings were jitesh sharma krunal pandya bhuvneshwar kumar ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














