-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harsh Vardhan Became The Youngest President Of Bihar Cricket Association
पिता के बाद पुत्र ने संभाली BCA की कमान, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बने हर्ष वर्धन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCA Election: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में हर्ष वर्धन सबसे युवा अध्यक्ष बने। नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, जो बिहार क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के नए पदाधिकारी
Bihar Cricket Association: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जहां अध्यक्ष पद पर हर्ष वर्धन निर्विरोध निर्वाचित हुए। हर्ष वर्धन 24 साल की उम्र में रविवार को बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष बने। हर्षवर्धन बीसीए के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी के पुत्र हैं।
घोषित परिणामों के अनुसार प्रिया कुमारी को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है, जबकि ज़ियाउल आरफीन को सचिव बनाया गया है। अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसके बाद औपचारिक घोषणा की गई।
इसके अलावा राजेश कुमार को समिति प्रबंधन (जिला प्रतिनिधि) का सदस्य बनाया गया। वहीं ज्ञानेश्वर गौतम को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया है। यह चुनाव प्रक्रिया एम. मुदस्सिर (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
शहीद पति के श्राद्ध से पहले ‘पत्नी’ 21 लाख का चेक लेकर निकली, पिता ने राजनाथ सिंह से लगाई गुहार
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख घूमने के लिए देगी 20,000 रुपये; जानिए क्या है यह खास प्लान
IND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
हर्ष वर्धन ने युवा अध्यक्ष बनने पर क्या कहा?
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि बिहार क्रिकेट संघ का सबसे युवा अध्यक्ष होना गर्व की बात है जो कर्तव्य की भावना के साथ आता है। मैं क्रिकेट प्रशासकों की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता हूं। हम अपनी टीम के साथ मिलकर बिहार क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। आगामी योजनाओं के साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य में क्रिकेट के नए और सफल अध्याय की शुरुआत है।
यह भी पढ़ें: BCCI के 37वें अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, जानिए अब तक किन दिग्गजों ने संभाली है बोर्ड की कमान
बीसीए ने अपने बयान में सभी हितधारकों के विश्वास और समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन की प्राथमिकता बिहार में क्रिकेट के जमीनी स्तर को मजबूत करना, आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। बीसीए का विश्वास है कि मिलकर किए गए प्रयासों से बिहार क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छूएगा।
2019 से 2025 तक राकेश तिवारी थे बीसीए के अध्यक्ष
2019 से राकेश तिवारी बिहार क्रिकेट एसोसिशएन के अध्यक्ष पद पर रहे। इसके बाद उन्हें 2022 में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वैभव सूर्यवंशी के रणजी ट्रॉफी डेब्यू के बाद से बिहार क्रिकेट एसोसिशएन चर्चा में रहा है। उसके बाद वैभव ने आईपीएल खेल कर राज्य का नाम रोशन किया। वो इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। यहां से बिहार के बारे चर्चा और तेज हो गया।
Harsh vardhan became the youngest president of bihar cricket association
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
Jun 18, 2026 | 10:50 PMKalonji Benefits: क्या आप जानते हैं? कलौंजी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे
Jun 18, 2026 | 10:48 PMमुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
Jun 18, 2026 | 10:38 PMब्रिटिश टूरिस्ट ने तोड़ी भारत को लेकर बनी धारणाएं, चेन्नई के मरीना बीच की सफाई देख रह गया हैरान
Jun 18, 2026 | 10:33 PMWest Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
Jun 18, 2026 | 10:29 PMजयपुर की घेराबंदी में ठाकरे के 6 बागी सांसद; संजय राउत की खुली चेतावनी बोले- सिर्फ आधे घंटे के लिए ED दे दो…
Jun 18, 2026 | 10:28 PMमहाकाल के दर पर VIP कल्चर हावी! अक्षय आनंद के गर्भगृह वाली सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला
Jun 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM













