

Mithun Manhas Elected President Of BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास बन गए हैं। मन्हास बीसीसीआई के 37वें अध्यक्ष बने हैं। वह बीसीसीआई का कमान संभालने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी है। इसके साथ ही वो बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले व्यक्ति है।
28 सितंबर को हुए बीसीसीआई के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मन्हास ने 21 सितंबर को इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए लोढा समिति की सिफारिश के अनुसार हुई है, जिसमें कहा गया है कि बोर्ड का प्रमुख कोई पूर्व खिलाड़ी होना चाहिए।
| अध्यक्ष का नाम | पदभार ग्रहण किया | पद से हटे |
|---|---|---|
| आर. ई. ग्रांट गोवन | 1928 | 1933 |
| सिकंदर हयात खान | 1933 | 1935 |
| नवाब हमीदुल्ला खान | 1935 | 1937 |
| महाराजा के. एस. दिग्विजय सिंह | 1937 | 1938 |
| पी. सुब्बारायण | 1938 | 1946 |
| एंथनी एस. डी’मेलो | 1946 | 1951 |
| जे. सी. मुखर्जी | 1951 | 1954 |
| महाराज कुमार ऑफ विजयनगरम | 1954 | 1956 |
| सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया | 1956 | 1958 |
| आर. के. पटेल | 1958 | 1960 |
| एम. ए. चिदंबरम | 1960 | 1963 |
| महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़ | 1963 | 1966 |
| जेड. आर. ईरानी | 1966 | 1969 |
| एन. घोष | 1969 | 1972 |
| पी. एम. रुंगटा | 1972 | 1975 |
| रामप्रकाश मेहरा | 1975 | 1977 |
| एम. चिन्नास्वामी | 1977 | 1980 |
| एस. के. वानखेड़े | 1980 | 1982 |
| एन. के. पी. साल्वे | 1982 | 1985 |
| एस. श्रीरामन | 1985 | 1988 |
| बी. एन. दत्त | 1988 | 1990 |
| माधवराव सिंधिया | 1990 | 1993 |
| आई. एस. बिंद्रा | 1993 | 1996 |
| राज सिंह डूंगरपुर | 1996 | 1999 |
| ए. सी. मुथैया | 1999 | 2001 |
| जगमोहन डालमिया | 2001 | 2004 |
| रणबीर सिंह महेन्द्रा | 2004 | 2005 |
| शरद पवार | 2005 | 2008 |
| शशांक मनोहर | 2008 | 2011 |
| एन. श्रीनिवासन | 2011 | 2013 |
| जगमोहन डालमिया | 2013 | 2013 |
| एन. श्रीनिवासन | 2013 | 2014 |
| शिवलाल यादव | 2014 | 2014 |
| सुनील गावस्कर | 2014 | 2014 |
| जगमोहन डालमिया | 2015 | 2015 |
| शशांक मनोहर | 2015 | 2016 |
| अनुराग ठाकुर | 2016 | 2017 |
| सी. के. खन्ना | 2017 | 2019 |
| सौरव गांगुली | 23 अक्टूबर 2019 | 2022 |
| रोजर बिन्नी | 2022 | 2025 |
| मिथुन मनहास | 28 सितंबर 2025 | – |
उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर के 157 मैचों में लगभग 9714 रन बनाए। मिथुन मन्हास ने लगभग दो दशक तक घरेलू क्रिकेट खेला। इस दौरान वह दिल्ली टीम का हिस्सा थे, जिसमें विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल थे।
इसके बाद वह क्रिकेट प्रशासन से जुड़े। उन्होंने बीसीसीआई की एक उप-समिति का हिस्सा भी बने, जो जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को संभालती थी। इसके अलावा वह कई टीमों के कोच भी रहे। उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और गुजरात टाइटन्स के कोच भी रहे हैं।
मिथुन मन्हास ने घरेलू क्रिकेट कई यादगार पारियां खेली, लेकिन वो अपने करियर के दौरान भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। इसके पीछे का कारण उनके वक्त टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की भरमार होना था। उस वक्त मिडिल ऑर्डर के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत तेज थी। उनके समय में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज इस स्थान पर खेल रहे थे।