Who is Petal Gahlot: कौन हैं UN में पाक की धुलाई करने वाली महिला अधिकारी पेटल गहलोत? जानिए सबकुछ

भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने तथ्यपूर्ण और दमदार भाषण से पाकिस्तान की बेतुकी नौटंकी और आतंकवाद के महिमामंडन की कोशिश को बेनकाब कर दिया। जानिए कौन हैं पेटल गहलोत।

पेटल गहलोत का जन्म देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई थी। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यलय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पीजी की डिग्री ली। 2015 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में उनका चयन हुआ। पेटल गहलोत पिछले एक दशक में विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में बतौर असिस्टेंट सेक्रेटरी थीं। वहीं, पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में थर्ड और सेकंड सेक्रेटरी के साथ-साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में कौंसल रह चुकी है। उनकी पहचान एक संतुलित, स्पष्टवादी और प्रभावी वक्ता के रूप में रही है। भारत के रुख को मजबूती से दुनिया के सामने रखती हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com