-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Booing Turns Into Cheering Fans Chant His Name At Wankhede Stadium Watch Video
जिस मैदान पर फैंस ने उड़ाया था मजाक, उसी मैदान पर लगे हार्दिक-हार्दिक के नारे- देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी हासिल करने के बाद से ही फैंस हार्दिक पांड्या से नाराज थे। लेकिन अब उनकी नाराजगी खत्म हो गई है। वानखेड़े में एक समय ऐसा हार्दिक को केवल हूटिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन विजय परेड के दौरान फैंस ने हार्दिक के नाम की नारेबाजी कर उन्हें सम्मान दिया।

हार्दिक पांड्या (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जिस तरह से हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की वह काबिल-ए-तीरफ थी। उनकी इस शनदार गेंदबाजी की वजह से ही भारत साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराने में कामयाब हो पाई। जिसके बाद से ही भारतीय फैंस हार्दिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वानखेड़े के मैदान में भी फैंस ने हार्दिक-हार्दिक के नारे लगाए।
दरअसल, आईपीएल में मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद से ही फैंस ऐसी एक मौका नहीं छोड़ते थे जब वह हार्दिक को ट्रोल न कर सके। आईपीएल के हर मैच में हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा था, जिसे वह हंस कर सह लेते थे। वानखेड़े के मैदान पर उनके साथ फैंस ने बिलकुल भी अच्छा व्यवहार नहीं किया था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने फैंस की सारी नाराजगी दूर कर दी है।
Rohit Sharma said – “Hats off to Hardik Pandya bowled final over and he bowled brilliantly”. – Then Wankhade crowds chanting “Hardik Hardik”.#IndianCricketTeam #RohitSharma𓃵 #hardikpandya #Mumbai #wankhede pic.twitter.com/Rg1croF0Wj — Sanjeev Dherdu (@sanjeevdherdu) July 4, 2024
वानखेड़े के मैदान पर जब कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के फाइनल ओवर में की गई गेंदबाजी की तारीफ की तब स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस हार्दिक के नाम के नारे लगाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ने भी उठकर फैंस का अभिवादन किया।
यह भी पढे़ं- जश्न के दौरान हार्दिक के हाथ आई फैन की शर्ट, ठहाके लगाने लगे बुमराह- देखें मजेदार Video
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के रन-चेज के अंतिम ओवर में हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी की। जब प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रन चाहिए थे, तब हार्दिक पांड्या ने पहले ही गेंद पर डेविड मिलर को आउट करके भारत की जीत पुख्ता कर दी थी। आखिरी ओवर में उन्होंने 8 रन देकर दो डेविड मिलर और कागिसो रबाडा का विकेट अपने नाम किया था।
ज्ञात हो कि राहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अब भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश है। हार्दिक पांड्या कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि उनके अलवा भी कई खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं। जल्द ही BCCI कप्तान का ऐलान कर सकता है।
Hardik pandya booing turns into cheering fans chant his name at wankhede stadium watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवपुरी में बनेगी मिसाइलें, ₹2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास; 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 06, 2026 | 09:43 AM6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














