-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Vs West Indies Second Test Day 1 Match Report From Basin Reserve
NZ vs WI: वेस्टइंडीज 205 रनों पर ढेर, ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल; न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
NZ vs WI, 2nd Test Day 1: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में दूसरा टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड 181 रन से पीछे है। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 205 रन बनाए

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 2nd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में का दूसरा मैच आज 10 दिसंबर से खेला जा रहा है। यह मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय न्यूजीलैंड ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 24 रन बना लिए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज से अभी भी 181 रन पीछे है। कप्तान टॉम लैथम 7 और डेवन कॉन्वे 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों की कोशिश टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने की होगी। अगर टॉम लैथम और कॉन्वे टीम के लिए पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी निभाते हैं, तो न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त मिल सकती है।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने अच्छी शुरुआत की थी और पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े थे। कैंपबेल 44 और किंग 33 रन बनाकर आउट हुए। अच्छी ओपनिंग साझेदारी का वेस्टइंडीज फायदा नहीं उठा पाई और 75 ओवर में 205 रन पर सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
ब्लेयर टिकनर की शानदार गेंदबाजी
शाई होप ने 48, कप्तान रोस्टन चेज 29 रन बनाकर आउट हुए। दोहरा शतक लगाकर पिछले मैच को ड्रा कराने वाले जस्टिन ग्रीव्स 13 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर टेवलिन इमलेच ने 16 रन बनाए। मैट हेनरी की गैरमौजूदगी में ब्लेयर टिकनर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। टिकनर ने 16 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा माइकल रे ने 3 विकेट लिए। जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चौका बचाने के चक्कर में ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल; ले जाना पड़ा अस्पताल
ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को मैच के दौरान कंधे में तेज चोट लगी। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबकि, ब्लयेर का कंधा डिसलोकेट हो गया है।
ग्लेन फिलिप्स ने की चोट के बाद वापसी
ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इंजरी से रिकवर करते हुए लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। फिलिप्स ने पिछले सीजन में हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेले थे। उसके बाद वह पहली बार खेल रहे हैं। फिलिप्स कमर की चोट के कारण बाहर थे। न्यूजीलैंड के लिए वापसी से पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित की। फिलिप्स की वापसी से कीवी टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में गहराई आई है।
New zealand vs west indies second test day 1 match report from basin reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














