- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Wanted Cheteshwar Pujara In Border Gavaskar Trophy But Selectors Denied Report Says
…तो कुछ और होता BGT में भारत का हाल! सिलेक्टर्स ने नहीं मानी गौतम की ‘गंभीर’ सलाह, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी मिली है कि भारत के कोच गौतम गंभीर ने चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल करने की डिमांड रखी थी। लेकिन सिलेक्टर्स ने उनकी इस डिमांड को पूरा नहीं किया, जिसका खामियाजा भारत झेल रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर चेतेश्वर पुजारा को टीम का हिस्सा बनाना चाहते थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने उनकी इस डिमांड को पूरा नहीं किया, जिसका खामियाजा भारत झेल रहा है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला अब 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतकर भारत सीरीज को 2-2 से ड्रॉ पर खत्म करने की कोशिश में रहेगी। हालांकि इससे पहले बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी मिली है कि भारत के कोच गौतम गंभीर ने चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल करने की डिमांड रखी थी। अगर ऐसा होता तो शायद टीम की ये दशा नहीं होती।
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड है। ऐसे में गंभीर ने उन्हें टीम में शामिल करने की मांग की थी, लेकिन सिलेक्टर्स ने उनकी इस मांग को नजरअंदास कर दिया। जिसके बाद वह इस सीरीज में कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रचा इतिहास, एलन बॉर्डर फील्ड पर अजेय रिकॉर्ड; लगातार दर्ज की 21वीं जीत
IND W vs AUS W: हार के बाद स्मृति मंधाना ने पिच पर फोड़ा ठिकरा, विकेट को लेकर कही ये बड़ी बात
IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया
IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
जानकारी के लिए बता दें कि 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से ही चेतेश्वर पुजारा को नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया है। उस मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने दोनों पारियों में 14 और 27 रन बनाए थे। जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं और अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
खेल जगत की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा अक्टूबर में राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए दूसरे दौरे में अपना 25वां रणजी ट्रॉफी शतक लगाया और फिर इसे उन्होंने अपने 18वें प्रथम श्रेणी दोहरे शतक में बदल दिया। इस डबल सेंचुरी के बाद वह प्रथम श्रेणी में दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज की शानदार लिस्ट में केवल अब डॉन ब्रैडमैन (37), वैली हैमंड (36) और पैट्सी हेंड्रेन (22) से पीछे हैं।
Gautam gambhir wanted cheteshwar pujara in border gavaskar trophy but selectors denied report says
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा
Feb 25, 2026 | 04:30 PMBMC Budget 2026: मुंबई का मेगा बजट पेश, इतिहास में पहली बार विकास के लिए तोड़ी जाएगी 36,000 करोड़ की FD
Feb 25, 2026 | 04:29 PMहोली से पहले धारणी में कचरा संकट की आहट; 9 महीने से नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदार ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Feb 25, 2026 | 04:27 PMICC T20I Rankings: गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर बरकरार
Feb 25, 2026 | 04:24 PMAhilyanagar News: राजूर से उठा लाल तूफ़ान, अकोले से अहिल्यानगर तक किसानों-मज़दूरों का मार्च
Feb 25, 2026 | 04:21 PMदेवदास का गाना ‘मार डाला’ की शूटिंग बनी दर्दनाक याद, शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित दोनों को लगी थी चोट
Feb 25, 2026 | 04:19 PMराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शेगांव में किया नेशनल आरोग्य मेले का उद्घाटन, कहा- औषधीय खेती से बढ़ेगी आय
Feb 25, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














