- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Reaction Guwahati Test Loss Team India
मेरा भविष्य का फैसला बोर्ड करेगा…गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद कोच गौतम गंभीर का छलका दर्द
Gautam Gambhir: गुवाहाटी टेस्ट की शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से कहा कि उन्हें हार से सबसे ज्यादा नफरत है और टीम इंडिया को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए कई सुधार करने होंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेला गया टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। मेजबान टीम को 408 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 549 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज 140 रन पर सिमट गए। इस हार के साथ अफ्रीकी टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
25 साल बाद किसी विदेशी टीम ने भारतीय टीम को उसके घर में टेस्ट सीरीज में पराजित किया है। वहीं, यह न्यूजीलैंड से मिली पिछली क्लीन स्वीप हार के बाद घरेलू मैदान पर भारत का दूसरा व्हाइटवॉश है। लगातार गिरते प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ की रणनीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौतम गंभीर ने हार पर व्यक्त की नाराजगी
भारतीय टीम की इस हार पर मुख्य कोच गौतम गंभीर भी बेहद निराश नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने साफ कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी केवल खिलाड़ियों पर नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि “मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा। इंग्लैंड में मिली जीत और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी सफलताएं भी मेरे साथ जुड़ी हैं। लेकिन आज की हार की जिम्मेदारी सबकी है, और शुरुआत मुझसे होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
50 लाख का जुर्माना या सिर्फ अफवाह? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एक्शन की खबरों के बीच PCB का बड़ा खुलासा
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन, इंग्लैंड के इस दिग्गज ने ऐन मौके पर छोड़ा टीम का साथ
पाकिस्तानियों को नहीं पच रही जसप्रीत बुमराह की कामयाबी, संदिग्ध एक्शन वाले उस्मान तारिक से कर रहे तुलना- VIDEO
ये चैरिटी मैच नहीं है…लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर ‘खेल भावना’ के रोने का दिया करारा जवाब
गंभीर ने ये भी माना कि 95/1 से 122/7 पर पहुंच जाना किसी भी टीम के लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बिना किसी खिलाड़ी या शॉट चयन को दोष दिए कहा कि यह सामूहिक गलती है और टीम को मिलकर बेहतर खेल दिखाना होगा।
कोचिंग कार्यकाल में टेस्ट प्रदर्शन बना चिंता का कारण
गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में अब तक भारत ने कुल 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 10 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। यह आंकड़ा बताता है कि पिछले कुछ महीनों में टीम का टेस्ट प्रदर्शन लगातार गिरा है।
कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाजों और विशेषज्ञ गेंदबाजों की जगह अधिक ऑलराउंडरों पर निर्भर रहना टीम की हार की एक बड़ी वजह रहा है। इसी चयन नीति को लेकर गंभीर आलोचकों के निशाने पर भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, CSK कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया नाम
आगे की राह आसान नहीं
भारत को अब टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई धार वापस लाने के लिए कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। अगले घरेलू और विदेशी दौरों से पहले टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन, बैटिंग ऑर्डर और गेंदबाजी संयोजन पर महत्वपूर्ण बदलाव करने पड़ सकते हैं। आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर और टीम किस तरह वापसी की राह तलाशते हैं।
Gautam gambhir reaction guwahati test loss team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें
Mar 14, 2026 | 08:48 PMहोर्मुज को ‘आजाद’ करेंगे ट्रंप! चीन-जापान समेत दुनिया से मांगी सैन्य मदद; बोले- जिनके जहाज फंसे, वे भेजें सेना
Mar 14, 2026 | 08:41 PMबच्चा पढ़ाई में अगर है कमजोर, तो बुधवार के दिन पूरी आस्था से करें ये उपाय, हो सकता है चमत्कारिक बदलाव
Mar 14, 2026 | 08:35 PMआयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन
Mar 14, 2026 | 08:32 PMअकाली दल से नहीं होगा गठबंधन…पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमित शाह के ऐलान से किसे होगा नुकसान?
Mar 14, 2026 | 08:28 PMगर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
Mar 14, 2026 | 08:18 PMप्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Mar 14, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














