- Hindi News »
- Sports »
- Ruturaj Gaikwad 2nd Fastest 5000 T20 Runs Record
ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, CSK कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया नाम
Ruturaj Gaikwad: CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में अपने 5000 टी20 रन पूरे किए और टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
- Written By: संजय बिष्ट

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Ruturaj Gaikwad T20 Cricket Records: आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीजन शुरू होने से पहले ही अपनी बल्लेबाजी का दमदार नमूना पेश करते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे गायकवाड़ इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं और वहीं उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में गायकवाड़ ने मैदान पर आते ही टी20 करियर के 5000 रन पूरे कर लिए। इन रनों में आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय टी20 और घरेलू टी20 के सभी मैच शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ वे भारत के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए जिन्होंने यह आंकड़ा छुआ है। उनसे आगे सिर्फ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है।
राहुल ने जहां 143 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, वहीं गायकवाड़ ने 145 पारियों में 5000 रन पूरे कर दिए। उनके टी20 करियर में अब तक 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत करीब 39.33 और स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा रहा है, जो उनकी निरंतरता और आक्रामक अंदाज को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
जोस बटलर ने 122 मीटर ऊंचा कैच पकड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कहा- धोनी और गिलक्रिस्ट भी नहीं कर पाए- देखें VIDEO
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया से खास व नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खतरे में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, UAE का बल्लेबाज पड़ गया पीछे, इतिहास रह जाएगा ‘हिटमैन’ का ये कारनामा!
🚨 HISTORY BY RUTURAJ GAIKWAD 🚨 – Ruturaj becomes the 2nd fastest to complete 5000 runs in T20 by an Indian batter. 🇮🇳 Fastest is KL Rahul, Ruturaj is behind KL now. pic.twitter.com/Bmks7bx2tv — Johns. (@CricCrazyJohns) November 26, 2025
क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
भले ही गायकवाड़ भारत के लिए इस उपलब्धि के दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हों, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम ही है। यूनिवर्स बॉस ने सिर्फ 132 पारियों में 5000 रन पूरे करते हुए टी20 क्रिकेट में एक ऐसा मानक स्थापित किया था जिसे पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।
टीम इंडिया में वापसी पर नजरें
ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वह फिलहाल किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को खूब सराहा गया है। यही कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया है।
ये भी पढ़ें: न बैटिंग में दम, न बॉलिंग में धार…गंभीर की सरपरस्ती में घर में दूसरी बार शर्मसार हुई टीम इंडिया
अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या घरेलू प्रदर्शन और ताज़ा रिकॉर्ड उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता खोल पाएंगे। गायकवाड़ के खेल का ग्राफ जिस तरह ऊपर जा रहा है, उससे यह उम्मीद जरूर बढ़ गई है कि टीम इंडिया में उनका इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा।
Ruturaj gaikwad 2nd fastest 5000 t20 runs record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा शहर से सटे गांवों का होगा कायाकल्प: नई नगर परिषद के गठन की हलचल तेज; बीडीओ को 12 फरवरी को जारी हुआ पत्र
Feb 16, 2026 | 11:21 AMमरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 16, 2026 | 11:14 AMहिरकणी कक्ष से ड्रोन निगरानी तक, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का एक्शन प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:14 AMमहाराष्ट्र में 4.4 लाख शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य, 2027 तक परीक्षा पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी
Feb 16, 2026 | 11:14 AMप्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
Feb 16, 2026 | 11:13 AMयवतमाल में आपस में भिड़ी 2 सरकारी एजेंसियां, पहले बिजली काटी, फिर टैक्स के नाम पर दफ्तर कर दिया सील!
Feb 16, 2026 | 11:11 AMजिप-पा.स. चुनाव: संभाजीनगर में बदले सियासी समीकरण, परदे के पीछे की रणनीति उजागर
Feb 16, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














