- Hindi News »
- Health »
- Mint Water In Summer Is A Blessing For Health Know The Right Way To Drink
गर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
Pudina Water For Digestion: गर्मियों में पुदीने का पानी सिर्फ ताज़गी नहीं देता बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए इसे सही तरीके से पीने का तरीका और इसके अद्भुत फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी

पुदीने का पानी(सौ.सोशल मीडिया)
Pudina Water Health Benefits: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में कई तरह के मौसमी फल-सब्जियां मिलती है। जिसमें पुदीना भी शामिल है पुदीना सिर्फ गर्मियों का पौधा नहीं है, बल्कि ठंड के मौसम में भी यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दियों में पुदीना ठंडक बढ़ाता है, लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो शरीर को एक दो नहीं बल्कि कई फायदा पहुंचाता है। रोजाना से पेट और पाचन बेहतर होता है। जान लें कब और कैसे पीना चाहिए पुदीने का पानी, जिससे भरपूर फायदा मिले।
सम्बंधित ख़बरें
First Relationship Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां? जानें पहली रिलेशनशिप से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Healthy Breakfast: बचे हुए चावल फेंकने की गलती न करें; सिर्फ 10 मिनट में बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट इडली
ग्लास स्किन पाने का सबसे सस्ता तरीका; बस रोज सुबह पिएं पुदीने का पानी, चेहरे से गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे!
Baisakhi 2026: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, घर पर ही मिलेगा गुरुद्वारे वाला स्वाद!
सेहत के लिए अमृत से कम नहीं पुदीने का पानी
-
एसिडिटी, अपच और गैस से निजात
पुदीने का पानी का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। पुदीने में मेंथॉल मौजूद होता है जिससे खाना आसानी से और जल्दी पचाने में मदद मिलती है।
-
सांसों की दुर्गंध को करता दूर
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनके लिए पुदीना का पानी प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करता है और मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सांसों में ताजगी आती है।
-
वजन करता है कंट्रोल
पुदीने का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और इससे आपकी खाने की इच्छा कम होती है। इस तरह आप ज्यादा कैलोरी नहीं ले पाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
-
स्किन के लिए फायदेमंद
पुदीने का पानी एक प्राकृतिक डेटोक्सिफायर की तरह काम करता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके सेवन से त्वचा से कील मुहांसे कम होते हैं और वह फिर से चमकदार तथा साफ़ हो जाती है।
-
तनाव और सिरदर्द में आराम
पुदीने का पानी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अंदर ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपका मस्तिष्क शांत होता है और तनाव कम होता है। अगर सिरदर्द की समस्या है तब भी आप पुदीने के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीने का पानी कब पीना चाहिए?
अगर आप पुदीने के पानी से भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट में इसका सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और गैस जैसी में मिलेगा। इसके अलावा आप रात के भोजन के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं और गर्मी के मौसम को शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए किसी भी वक़्त इसे पिया जा सकता है। कोशिश करें कि रात में सोने से पहले अत्यधिक मात्रा में पुदीने के पानी का सेवन न करें।
कैसे तैयार करें पुदीने का पानी
पुदीने का पानी तैयार करने के लिए पहले पुदीना का 10 ताजा पत्ता लें और उसे एक गिलास पानी के साथ मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। फिर उसे एक कप में छान लें और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें:-कच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे
आप चाहें तो इसे रात भर पानी में भिगोकर कर रख सकते हैं। सुबह पुदीने के पत्ते को एक गिलास में छान लें और स्वादानुसार इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
पुदीना का पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं या जिनको ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें पुदीने के पानी का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें भी इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए।
Mint water in summer is a blessing for health know the right way to drink
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्लास्टिक विरोधी अभियान में भ्रष्टाचार, KDMC ने दो कर्मियों पर की सख्त कार्रवाई
Apr 13, 2026 | 02:51 PM‘हमारे रास्ते में US आया तो…’, होर्मुज की नाकेबंदी पर चीन ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, दुनिया की धड़कन तेज!
Apr 13, 2026 | 02:49 PM‘3 घंटे के भीतर दहल उठेगा दिल्ली’, विधानसभा को RDX से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलने से मचा हड़कंप
Apr 13, 2026 | 02:46 PM10 लाख में सबसे सुरक्षित कार, जानिए कौन सी गाड़ी बचाएगी आपकी जान
Apr 13, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, तेंदुलकर-AR रहमान सहित इन दिग्गजों ने भी किया नमन
Apr 13, 2026 | 02:44 PMUlhasnagar में फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकली दस्तावेज बरामद
Apr 13, 2026 | 02:38 PMसावधान! पैसेंजर ट्रेन में अखबार पढ़ना पड़ सकता है भारी; नागपुर में पकड़ा गया शातिर ‘खगड़िया पेपर गैंग’
Apr 13, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM














