कोच गौतम गंभीर का पुराना वादा बना 'मजाक'! 'हम ऐसी टीम बनना...' वाले बयान पर क्यों बरस रहे हैं मीम्स?

Gautam Gambhir: सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के मीम छाए हैं। फैंस उनके उस पुराने बयान का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि टीम ऐसी चाहिए जो एक दिन में 400 रन बनाए और दो दिन तक ड्रा के लिए टिके।
कोच गौतम गंभीर का पुराना वादा बना 'मजाक'! 'हम ऐसी टीम बनना...' वाले बयान पर क्यों बरस रहे हैं मीम्स?
गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बेहद कठिन स्थिति में पहुंच चुकी है। मुकाबले के चौथे दिन भारत ने सिर्फ 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए और अब विजयी लक्ष्य से 522 रन दूर है। पांचवें दिन भारत के लिए यह लक्ष्य पूरा करना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

गौतम गंभीर के कोच रहते घरेलू मैदान पर पांचवीं हार का खतरा

अगर भारत यह टेस्ट हार जाता है, तो यह मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में घर में खेली गई सात टेस्ट मैचों में पांचवीं हार होगी। पिछले मैच की तरह इस टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। इसी बीच सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। खासकर एक पुराना बयान फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी सोच जाहिर की थी। अब उसी बयान को लेकर गंभीर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस को कुछ पोस्ट इस प्रकार हैं।

गंभीर का पुराना बयान हुआ वायरल

दरअसल, गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन मैच शुरू होने से पहले गौतम गंभीर खिलाड़ियों को सलाह दे रहे थे। उसी दौरान ब्रॉडकास्टर ने उनकी पिछले साल की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो क्लिप दिखा दी। उस क्लिप में गंभीर कहते हुए नजर आते हैं।

"हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो एक दिन में 400 रन बना सके और ड्रॉ बचाने के लिए दो दिन बल्लेबाजी कर सके। यही टेस्ट क्रिकेट की असली ग्रोथ है। अगर आप सिर्फ एक ही तरीके से खेलते रहेंगे, तो कोई विकास नहीं हो पाएगा।" यह बयान अब दोबारा चर्चा में है क्योंकि मौजूदा भारतीय टीम गंभीर की इस सोच से बहुत दूर नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप और अब दक्षिण अफ्रीका से खतरा

संयोग यह है कि जब गौतम गंभीर ने यह बयान दिया था, उसी सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब दक्षिण अफ्रीका भी उसी राह पर चलते हुए सीरीज अपने नाम करने के कगार पर है। अगर भारत गुवाहाटी टेस्ट बचाना चाहता है, तो टीम को गंभीर के बताए सिद्धांतों को मैदान पर लागू करना होगा सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि प्रदर्शन में भी।

Navbharat Live
navbharatlive.com