-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Called Karun Nairs Return To Team India Inspirational
ये सभी के लिए प्रेरणादायक…कोच गौतम गंभीर ने करुण नायर की तारीफ में बांधे पुल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
करुण नायर लंबे वक्त के बाद इंग्लैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी करने जा रहे हैं। इसी बीच हेड कोच गौतम गभीर ने उनकी वापसी को प्रेरणादायक बताया है। गंभीर ने कहा है कि इतने लंबे वक्त के बाद वापसी आसान नहीं होती।

करुण नायर और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में किसी विदेशी दौरे पर है। ऐसे में टीम में कुछ नए व कुछ वापसी कर रहे खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस दौरे में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो करुण नायर हैं।
करुण नायर लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाई। इसी बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने करुण नायर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी वापसी को प्रेरणादायक करार दिया है।
गौतम गंभीर ने कहा कि “वापसी कभी भी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल शानदार रहा। आपने (करुण नायर) जीतने रन बनाए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात कभी हार ना मानने का जज्बा है। जिसने आपको टीम में वापस ला दिया है और यह इस समूह में सभी के लिए प्रेरणादायक है। करुण नायर का स्वागत है।”
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
करुण नायर भी लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी को लेकर काफी उत्तसाहित हैं। उन्होंने भारत के लिए दोबारा खेलने पर कहा कि “ऐसा मौका फिर से मिलने के लिए आभारी हूं। मैं इस अवसर का पूरा फायदा उठाने के लिए काफी उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि एक बार जब मैं मैदान पर उतरूंगा, तो मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं होंगी लेकिन अभी मैं उन्हें नहीं बता पा रहा हूं।”
Ahmedabad Plane Crash हादसे से स्तब्ध हैं इरफान पठान, मांगी लोगों की सलामती के लिए दुआ
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।
पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
Gautam gambhir called karun nairs return to team india inspirational
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














