-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Irfan Pathan Expressed Grief Over Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash हादसे से स्तब्ध हैं इरफान पठान, मांगी लोगों की सलामती के लिए दुआ
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
गुरुवार 12 मई को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। इस दुखद घटना पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी दुख व्यक्त किया है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से स्तब्ध हैं इरफान पठान (फोटो- सोशल मीडिया)
गुरुवार 12 मई को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। यह विमान, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171), अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। लेकिन इसके कुछ मिनट बाद मेघनीनगर क्षेत्र में गिर गया। इस दौरान विमान में 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। खबर है कि इस घटना के बाद 130 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
12 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। हालांकि, टेकऑफ के महज 5 मिनट बाद ही विमान मेघनीनगर के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काला धुआं फैल गया। इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान से दुख व्यक्त किया है।
विमान दुर्घटना से दुखी- इरफान पठान
इस दुखद घटना के बाद देशभर से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच एक्स क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अहमदाबाद की घटना पर अपना दुख प्रकट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “आज अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुघटना से काफी दुखी हूं। यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
हरभजन सिंह का भी बयान आया सामने
पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि “मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवार वालों के साथ हैं, जो इस दुखद दर्द और हानि से गुजर रहे हैं। ऐसे वक्त में, शब्द अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और हौसला मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना है।”
‘मुझे यह जानकर गहरा सदमा…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हरभजन सिंह हुए इनोशनल, कह दी ये बड़ी बात
242 लोग विमान में थे सवार
घटना के वक्त विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। वहीं, दुर्घटना के बाद, आस-पास की सभी सड़कें बंद कर दी गईं और बचाव और राहत कार्यों के लिए अग्निशमन विभाग सहित बचाव दल को भेजा गया। इसके अलावा, लगभग 1,200 अस्पताल के बिस्तर उपलब्ध कराए गए।
Irfan pathan expressed grief over ahmedabad plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Jul 09, 2026 | 01:27 PMमुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
Jul 09, 2026 | 01:20 PMArgentina Pilot Jumps: अर्जेंटीना में उड़ते विमान से कूदा ट्रेनर हुई मौत, छात्रा ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
Jul 09, 2026 | 01:19 PMनागपुर में सफाई अभियान तेज करने के आदेश, अतिक्रमण हटाकर फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश; महापौर नीता ठाकरे
Jul 09, 2026 | 01:18 PMIndia vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














