WPL 2026 Auction: इन 5 प्लेयर्स पर हुई करोड़ों की बरसात, दीप्ति शर्मा पर UPW ने किया दिल खोलकर खर्चा

WPL 2025: WPL 2026 ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, जबकि एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। जानें नीलामी की वो सबसे महंगी पांच खिलाड़ी कौन हैं?
WPL 2026 Auction: इन 5 प्लेयर्स पर हुई करोड़ों की बरसात, दीप्ति शर्मा पर UPW ने किया दिल खोलकर खर्चा
डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन
Published on
Updated on

WPL Mega Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया। कई स्टार प्लेयर्स के लिए टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, वहीं ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बैटर एलिसा हीली को कोई खरीददार नहीं मिला। इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा बनीं, जिन पर यूपी वॉरियर्स ने भारी बोली लगाई। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन पर करोड़ों की बोली लगी।

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा अपनी पुरानी टीम में ही लौट आईं। बेस प्राइस 50 लाख के साथ ऑक्शन में उतरीं दीप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई, लेकिन कोई और टीम दिलचस्पी नहीं दिखाई। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 3.2 करोड़ रुपये में उन्हें टीम में शामिल किया।

अमेलिया केर

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर के लिए ऑक्शन में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही। अंत में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, वहीं यूपी वॉरियर्स भी उनके लिए बोली लगाने में पीछे रह गई।

शिखा पाण्डेय

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पाण्डेय के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार बिड वार हुआ। बेस प्राइस 40 लाख से शुरू हुई बोली कुछ ही देर में 2 करोड़ रुपये पार कर गई। अंत में UPW ने 2.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर शिखा को टीम में शामिल किया।

सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बाद में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर ऑक्शन में बाजी मार ली।

मेग लेनिंग

दिल्ली कैपिटल्स को दो बार फाइनल तक पहुंचाने वाली मेग लेनिंग के लिए भी UPW ने जोरदार बोली लगाई। अंत में 1.90 करोड़ रुपये खर्च कर यूपी वॉरियर्स ने मेग लेनिंग को अपनी टीम में शामिल किया।

  • दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर – 3 करोड़ (MI)
  • शिखा पांडे- 2.4 करोड़ (UPW)
  • सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग – 1.90 करोड़ (UPW)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट – 1.10 करोड़ (DC)
  • आशा शोभना – 1.10 करोड़ (UPW)

प्रतिका रावल रही अनसोल्ड

भारत की ओपनर प्रतीका रावल ने 50 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा, लेकिन वर्ल्ड कप में एंगल इंजरी की वजह से कोई टीम उन्हें नहीं खरीद पाई। वहीं, गुजरात ने यास्तिका भाटिया को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com