- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sri Lanka Loses By 5 Runs In A Thrilling Match Pakistan Out Of The Semi Finals Of The T20 World Cup 2026
दासुन शनाका की लाजवाब पारी, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका 5 रन से हारा, फिर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से हुई बाहर
- Written By: संजय बिष्ट
PAK vs SL: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से शिकस्त दी, लेकिन फिर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं जा सका। उसकी जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनीं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर-8 मैच फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
PAK vs SL T20 World Cup 2026 Super-8 Match Highlight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी और फखर जमान के विस्फोटक 84 रन की बदौलत टीम ने अपने लिए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में श्रीलंका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इस हिसाब से पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 5 रन के अंतर से जीत दर्ज की।
A thrilling finish in Kandy sees Pakistan hold their nerve to wrap up their #T20WorldCup campaign 👊 📝: https://t.co/bgOYgFMMEO pic.twitter.com/yHNU5FFZCG — ICC (@ICC) February 28, 2026
श्रीलंकाई कप्तान की दमदार पारी
213 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खास नहीं रही। टीम को 8 रन के स्कोर पर पाथुम निसंका का झटका लगा। इसके बाद 33 रन के स्कोर पर दूसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। कुल मिलाकर 100 रन से अंदर टीम ने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कप्तानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 245 के स्ट्राइक रेट के साथ 76 रन बनाए और श्रीलंकाई टीम को जीत के करीब ले गए।
शाहीन शाह अफरीदी के अंतिम ओवर में जब दासुन छक्के लगा रहे थे तब लग रहा था कि श्रीलंका इस मैच को जीत जाएगी। लेकिन अंतिम दो गेंदों श्रीलंका को सिर्फ 6 रन की जरूरत थी और दासुन शनाका के शॉट सलेक्शन के कारण ये रन नहीं बन पाए। लेकिन उनकी ये पारी यादगार थी।
सम्बंधित ख़बरें
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
मानव सुथार का इंटरनेशनल डेब्यू में बड़ा रिकॉर्ड, 6 विकेट लेकर भारत के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में बनाई जगह
पाकिस्तान जीतकर भी सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंचा?
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में न पहुंच पाना टीम के खराब रन रेट का परिणाम है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 64 रन के अंतर से हराना था। इस हिसाब से उसे श्रीलंकाई टीम को करीब 147 रन के अंदर रोकना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। जिस कारण पाकिस्तान की जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जा पहुंची। सुपर-8 ग्रुप में न्यूजीलैंड के साथ अंक बराबर होने के कारण रन रेट का सहारा लिया गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने 4 मैचों में समान अंक हासिल किए, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बेहतर होने के कारण उसने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस प्रकार पाकिस्तान जीतने के बावजूद ग्रुप में अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा- पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा भारत नहीं
ये तीन टीम सेमीफाइनल में पहुंची
टी20 टूर्नामेंट में रन रेट का बहुत महत्व होता है। अगर दो या दो से अधिक टीमों के अंक बराबर हों तो नेट रन रेट उनकी स्थिति तय करता है। इस नियम के कारण पाकिस्तान को जीत के बावजूद अंतिम चार में जगह नहीं मिल सकी। अब सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले भारत की होंगे। अब तक साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के रूप में तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में मुकाबला होना है। इसमें मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइल में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी।
Sri lanka loses by 5 runs in a thrilling match pakistan out of the semi finals of the t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती: किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी का दायरा बढ़ाने की मांग, बच्चू कडू ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jun 09, 2026 | 11:14 AMजोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीज परेशान
Jun 09, 2026 | 11:14 AMपरिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का अमरावती बस डिपो में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख दो बड़े अधिकारी सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:13 AM‘सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
Jun 09, 2026 | 11:12 AMसोलापुर MLC चुनाव में नया ट्विस्ट! शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे से मिले शरद पवार गुट के MP धैर्यशील पाटिल
Jun 09, 2026 | 11:11 AMGold-Silver Rate Today: भारत में सोने चांदी की कीमतों में फिर सुस्ती, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Jun 09, 2026 | 11:02 AMFIFA World Cup 2026: ब्राजील की नजर छठे खिताब पर, मेजबानों समेत कई टीमें इतिहास रचने को तैयार, देखें लिस्ट
Jun 09, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














