
WPL 2026 Player Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पहला मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। इस दौरान कई बड़ी बोली लगी और टीमों ने अपने स्क्वॉड मजबूत किए। नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का उपयोग करते हुए उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में वापस टीम में शामिल किया, जिससे वह लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। यूपी ने तेज गेंदबाज शिखा पांडे पर भी 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग को यूपी ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ही अमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में खरीदा, जो पहले भी उनकी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। कुल मिलाकर, यह ऑक्शन टीम रणनीति, बड़ी बोलियों और नए संयोजनों के साथ बेहद रोमांचक रहा।
आयुष सोनी को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके साथ ही WPL 2026 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है, और अब फैंस लीग के रोमांचक सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रतीका रावल पर तेज़ी से बोली लगी और UPW ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को भी आखिरकार खरीददार मिला, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में टीम में शामिल किया।
UPW ने जी त्रिशा को 10 लाख में अपने स्क्वॉड में शामिल किया, जबकि प्रणवी चंद्रा अनसोल्ड रहीं। मिली इलिंगवर्थ 10 लाख में मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी बनीं। वहीं गुजरात ने डैनी व्यॉट को 50 लाख की बोली लगाकर टीम में जोड़ लिया।
मुंबई इंडियंस ने आखिरी राउंड में सायका इशाक को 10 लाख रुपये में खरीदा, जबकि एस मेघना इस बार भी अनसोल्ड रहीं।
तीन सीजन MI के लिए खेल चुकी साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने 30 लाख का बेस प्राइस मांगा, जिसे UPW ने उसी कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
USA की तारा नॉरिस को UPW ने बेस प्राइस (10 लाख) पर खरीदा। अब UPW प्लेइंग XI में पांच विदेशी खिलाड़ी खिला सकती है।
शिवानी सिंह 10 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात की टीम में शामिल हुईं। वहीं, नजमा खान और राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड रहीं। सिमरन शेख 10 लाख में UP वॉरियर्स का हिस्सा बन गईं।
भारत की ओपनर प्रतीका रावल ने 50 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा, लेकिन वर्ल्ड कप में एंगल इंजरी की वजह से कोई टीम उन्हें नहीं खरीद पाई। वहीं, गुजरात ने यास्तिका भाटिया को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।
विकेटकीपर शिप्रा गिरी को UP वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ममता मदिवाला दिल्ली कैपिटल्स में 10 लाख में गईं। मिली इलिंगवर्थ अनसोल्ड रहीं, जबकि नंदिनी शर्मा को DC ने 20 लाख में खरीदा।
इस बार एमी जोन्स फिर अनसोल्ड रहीं। एस मेघना भी किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाईं। डार्सी ब्राउन, वृंदा दिनेश और हुमैरा काजी को भी कोई खरीदार नहीं मिला और ये सभी अनसोल्ड रहीं।
एक्सेलरेटेड ऑक्शन राउंड 2 शुरू हो गया है। इस राउंड में पहला नाम ग्रेस हैरिस का है। पहले अनसोल्ड रह चुकी हैरिस को इस बार RCB ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहम के लिए ऑक्शन में जोरदार मुकाबला हुआ। गुजरात ने पहली बोली लगाई, इसके बाद RCB ने भी हिस्सा लिया। बोली तेजी से बढ़ी और 1 करोड़ पार हो गई। आखिरकार RCB ने पीछे हटते हुए जॉर्जिया वेयरहम 1 करोड़ में गुजरात की टीम में शामिल हो गईं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कैप, निकी प्रसाद + लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव।
UP वॉरियर्स (UPW): श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा सोभना।
गुजरात जायंट्स (GG): एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु।
मुंबई इंडियंस (MI): नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत।
मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर निकोला कैरी को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि बांग्लादेश की गेंदबाज राबिया खान अनसोल्ड रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर निकोला कैरी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में अपने साथ जोड़ा, जबकि भारतीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में टीम में शामिल किया।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहम के लिए ऑक्शन में जोरदार बोली लगी। गुजरात ने शुरुआत की, फिर RCB भी कूद पड़ा। बोली 1 करोड़ पार हो गई, लेकिन अंत में RCB पीछे हट गई और जॉर्जिया वेयरहम 1 करोड़ में गुजरात की हो गईं।
डब्ल्यूपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिला। सलोनी डंगोरे, लॉरा हैरिस, पूनम खेमनार, तीर्था सतीश, कोमल जांजड़ और सहाना पवार सहित ये सभी खिलाड़ी अनसोल्ड रही। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई।
मुंबई इंडियंस ने राहिला फिरदौस को 10 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया। वहीं, गुजरात ने कनिका अहूजा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने तानिया भाटिया को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। वहीं नुजहत परवीन, बांग्लादेश की पेसर मारूफा अख्तर (30 लाख), न्यूजीलैंड की ली ताहुहू और स्पिनर एडेन कार्सन अनसोल्ड रहीं। राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), फ्रान जोनास और शुचि उपाध्याय के लिए भी कोई बोली नहीं लगी।
पूजा वस्त्रकर के लिए 50 लाख के बेस प्राइस से ऑक्शन शुरू हुआ। UPW ने पहली बोली लगाई, लेकिन RCB ने 85 लाख तक बढ़ाकर बाजी मार ली और पूजा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
30 लाख के बेस प्राइस पर सजीवन सजना ऑक्शन में उतरी। UPW ने सबसे पहले बोली लगाई, लेकिन MI ने 75 लाख की बोली लगाकर बाजी मार ली। अंत में सजीवन सजना MI की टीम में शामिल हो गईं।
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पाण्डेय के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार बिड वार हुई। 40 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली कुछ ही देर में 2 करोड़ रुपये पार कर गई। अंत में UPW ने 2.4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर शिखा पाण्डेय को अपनी टीम में शामिल किया, जिससे उन्होंने ऑक्शन में बाजी मार ली।
काशवी गौतम के लिए UPW और MI के बीच कड़ी टक्कर हुई। 30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली जल्दी 60 लाख पार कर गई। UPW ने 65 लाख में बढ़त बनाई, लेकिन गुजरात ने RTM कार्ड खेलकर काशवी को अपनी टीम में वापस ले लिया।
50 लाख के बेस प्राइस वाली डियांड्रा डॉटिन पर UPW ने बोली लगाई, जबकि RCB भी इसे खरीदने में लगी थी। अंततः UPW ने 80 लाख में डॉटिन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
एक्सीलेटर राउंड की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें खिलाड़ियों के नाम तेजी से बुलाए जा रहे हैं। इस लिस्ट में स्नेहा दीप्ति पहली खिलाड़ी थीं, लेकिन वह अनसोल्ड रहीं। प्रिया पुनिया और मोना मेश्राम भी अनसोल्ड रह गईं।
10 लाख रुपए की बेस प्राइज वाली शबनम शकील अनसोल्ड रहीं। उनके साथ प्रकाक्षिका नाइक, भारती रावल, मिली इलिंगवर्थ, पुरुनिका कुसल और जाग्रवी पवार को भी कोई खरीदार नहीं मिला, जबकि सभी का बेस प्राइज 10-10 लाख रुपए था।
कोमलप्रीत कौर भी अनसोल्ड रहीं। इसी तरह 20 लाख के बेस प्राइज वाली नंदिनी शर्मा को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा और वह भी अनसोल्ड रहीं।
शिप्रा गिरी इस सूची में पहली थीं, लेकिन 10 लाख के बेस प्राइस के बावजूद अनसोल्ड रहीं। ममता मादिवाला भी नहीं बिकीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली नंदिनी कश्यप को भी कोई टीम नहीं मिली। खुशी भाटिया भी अनसोल्ड रहीं।
यशश्री एस 10 लाख के बेस प्राइस पर उतरीं, लेकिन कोई बोली नहीं लगी और वह अनसोल्ड रहीं। जिमटिमानी कलिता भी 10 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। जी त्रिशा को भी 10 लाख में कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं अमनदीप कौर 20 लाख के बेस प्राइस के बावजूद अनसोल्ड रह गई।
ऑक्शन के 8वें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की बारी थी। हमैरा काज़ी पहले नंबर पर आईं, लेकिन कोई बोली न लगने के कारण अनसोल्ड रहीं। इसके बाद संस्कृति गुप्ता का नाम आया, जिनका बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई इंडियंस ने उन पर पहली बोली लगाई, और इसी के साथ संस्कृति एक बार फिर MI की टीम का हिस्सा बन गई।
उत्तराखंड की हौनहार खिलाड़ी प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
दिशा कासट और वृंदा दिनेश दोनों 10 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरी थीं, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई। दोनों खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं।
ऑक्शन के सेट 7 में अनकैप्ड बैटर्स पर बोली शुरू हुई। पहली खिलाड़ी प्रणवी चंद्रा थीं, लेकिन 10 लाख के बेस प्राइस पर कोई टीम बोली लगाने नहीं उतरी और वह अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की डेविना पेरिन भी खरीदार न मिलने के कारण अनसोल्ड रह गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दिया यादव पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
आशा शोभना पर जोरदार बोली लगी। बेस प्राइस 30 लाख से शुरू हुई बोली 1 करोड़ से ऊपर चली गई। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई, उसके बाद UPW और RCB ने भी दाव लगाया। अंत में सभी को पीछे छोड़ते हुए UP वॉरियर्स ने शोभना को 1 करोड़ 10 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग अनसोल्ड रह गई है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपये था। इसके अलावा अमांडा-जेड और साइका इशाक को भी कोई खरीददार नहीं मिला।
तेज गेंदबाजों के सेट में भारतीय पेसर तीतास साधु आखिरी खिलाड़ी थीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। GG ने पहली बोली लगाई, लेकिन इसी कीमत पर गुजरात ने साधु को अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल अनसोल्ड रह गई।
उमा छेत्री अनसोल्ड रही हैं, किसी भी टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
शबनम इस्माइल पर जोरदार बोली लग रही है। 40 लाख के बेस प्राइस से बढ़कर कीमत 60 लाख तक चली गई। अंत में मुंबई ने 60 लाख में शबनम को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
डार्सी ब्राउन 30 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहीं। अब भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की बारी आई, जिनका बेस प्राइस 50 लाख है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई, लेकिन UPW ने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर गौड़ को खरीद लिया।
लॉरेन बेल 30 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरी। RCB ने लगातार बोली बढ़ाते हुए 90 लाख तक पहुंचाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेल ली को 30 लाख में अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं, 50 लाख के बेस प्राइस वाली एमी जोन्स और उमा छेत्री इस बार अनसोल्ड रहीं।
अब तक 17 खिलाड़ी बिक चुके हैं और 20 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हो चुकी है। ऑक्शन में अब सेट 4 शुरू हुआ है, जहां विकेटकीपर्स पर बोली लग रही है। न्यूजीलैंड की विकेटकीपर इजाबेला गेज इस बार अनसोल्ड रही।
तीन राउंड खत्म होने के बाद WPL 2026 ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 3.20 करोड़ में अपनी टीम हासिल की और टॉप पर कब्जा जमाया।
हरलीन देओल 50 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरीं। UPW ने उन्हें 50 लाख में अपने खेमे में शामिल किया, और किसी और टीम ने बोली नहीं लगाई।
राधा यादव को लेकर गुजरात और RCB के बीच जबरदस्त बोली लगी। बेस प्राइस 30 लाख से बढ़कर 65 लाख तक पहुंची, आखिरकार RCB ने 65 लाख में राधा को अपनी टीम में शामिल किया।
दिल्ली ने स्नेह राणा को मात्र 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। यह शानदार डील रही क्योंकि स्नेह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखा सकती हैं।
चिनले हेनरी को इस बार नई टीम मिल गई है और वह दिल्ली की ओर से खेलती नजर आएंगी। दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
ग्रेस हैरिस इस लिस्ट में सबसे पहली प्लेयर हैं, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रखा गया था। हालांकि, कोई भी टीम उनके लिए बोली लगाने को तैयार नहीं हुई और वे अनसोल्ड रह गईं।
किरण नवगिरे के लिए RCB ने 40 लाख के बेस प्राइस पर बोली लगाई। UPW ने RTM कार्ड इस्तेमाल किया, लेकिन RCB ने 60 लाख में किरण को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
जॉर्जिया वोल का बेस प्राइस 40 लाख रखा गया था। RCB ने पहला और आखिरी ऑफर लगाते हुए 60 लाख में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड पर जोरदार बोली लगी। 50 लाख के बेस प्राइस से बढ़कर बोली 1 करोड़ पार हुई। UPW और GG के बीच कड़ी टक्कर के बाद फोबे 1.20 करोड़ में UPW की टीम में शामिल हुई।
दूसरा नाम भारती फुलमाली का है, जिनका बेस प्राइस 30 लाख है। गुजरात ने RTM का इस्तेमाल कर 45 लाख की बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने 70 लाख की बोली दी, लेकिन GG ने RTM से भारती को खरीद लिया।
ब्रेक का समय आ गया है। मेगा सेट के राउंड-1 में कुल 7 खिलाड़ियों की नीलामी सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली इस बार अनसोल्ड प्लेयर बनीं।
साउथ अफ्रीका की स्टार कप्तान व बल्लेबाज लॉरा वुलफॉर्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
दीप्ति शर्मा के बाद अब ऑक्शन में अमेलिया केर का नाम पुकारा गया। न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही थीं। उनकी बोली 50 लाख की बेस प्राइस से बढ़ते-बढ़ते 3 करोड़ रुपये तक पहुंची, और अंत में मुंबई ने ही 3 करोड़ में अमेलिया केर को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया।
दीप्ति शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.2 करोड़ रूपये की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। UP वॉरियर्स ने अंत में RTM का इस्तेमाल कर दीप्ति शर्मा को खरीदा। अब इस टीम पर सबकी निगाहें हैं।
सोफी डिवाइन ने पिछले साल मेंटल हेल्थ ब्रेक के चलते WPL 2025 नहीं खेला था, लेकिन इस बार उनके दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। ऑक्शन में उनकी बोली 50 लाख से बढ़कर सीधे 2 करोड़ रुपये तक पहुंची, और अंत में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में डिवाइन को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन के लिए चुनी गई 277 खिलाड़ियों की सूची से ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासेन ने अपना नाम वापस ले लिया। जोनासेन WPL में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई हैं।
| टीम | शेष पैसा (INR) | उपलब्ध स्लॉट | विदेशी स्लॉट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स | 5.70 करोड़ | 13 | 4 |
| गुजरात जायंट्स | 9.00 करोड़ | 16 | 4 |
| मुंबई इंडियंस | 5.75 करोड़ | 13 | 4 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6.15 करोड़ | 14 | 5 |
| यूपी वॉरियर्स | 14.50 करोड़ | 17 | 6 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है। अब टीम के पास ऑक्शन के लिए 6.15 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध होगा।
मुंबई इंडियंस महिला टीम ने WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले हरमनप्रीत कौर, नताली सिवर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमालिनी को रिटेन किया है। ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 5.75 करोड़ रुपये का पर्स रहेगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, एनाबेल सदरलैंड और मरिजाने केप्प को रिटेन किया है। अब टीम के पास ऑक्शन के लिए 5.7 करोड़ रुपये का पर्स रहेगा।
बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन आयोजित कर रहा है, जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस सूची में टीम इंडिया की कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस बार ऑक्शन नई दिल्ली में हो रहा है।