- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- First Ticket For India Vs South Africa T20i Match In Cuttack Dedicated To Lord Jagannath
IND vs SA: पहला टी20 टिकट भगवान जगन्नाथ को अर्पित, CM माझी को भी दिया गया निमंत्रण; देखें VIDEO
T20I Match Ticket dedicated to Lord Jagannath: भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 से पहले ओडिशा क्रिकेट संघ ने पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया। वहीं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी मैच के टिकट खरीदा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ओडिशा क्रिकेट संघ (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs SA, 1st T20I Match Ticket dedicated to Lord Jagannath: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान ओडिशा में टी20 मैच की तैयारी शुरू हो गई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को ओडिशा में होगा। इस मुकाबले का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट किया गया है।
ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट किया और खेल के सुचारू संचालन के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट संघ के कई सदस्यों के साथ ओसीए सचिव संजय बेहरा ने रविवार को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान को टिकट अर्पित किया। पहला टिकट भगवान के चरणों में समर्पित किया गया ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके। जिसके बाद वीडियो भी वायरल हो रहा है।
The first ticket at the feet of Lord Jagannath in Puri. Blessings for a successful match day. 🙏🏏#INDvsSA #1st #t20cricket #ticket #jagannathpuri #oca #bcci #odishacricketassociation #barabati #cuttack pic.twitter.com/4AWqwE2zAW — Odisha Cricket Association (@cricket_odisha) November 30, 2025
ओसीए सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और बेहरा ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें टिकट सौंपे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
गजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
उसके बाद ओसीए ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण महजी ने 9 दिसंबर 2025 को बाराबाती स्टेडियम में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए टिकट खरीदी। ओसीए के अधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री को मैच में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
तीनों फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका से होना है मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया। उसके बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर और तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम मे खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- भविष्य को लेकर सवाल ही नहीं उठता
9 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मुकाबला 11 को चंडीगढ़ में, तीसरा 14 को धर्मशाला में, चौथा 17 को लखनऊ और पांचवां मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारत-साउथ अफ्रीका के टी20 सीरीज का कार्यक्रम
| टी20 मैच | दिनांक | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 9 दिसंबर | कटक |
| दूसरा टी20 | 11 दिसंबर | चंडीगढ़ (मुल्लानपुर) |
| तीसरा टी20 | 14 दिसंबर | धर्मशाला |
| चौथा टी20 | 17 दिसंबर | लखनऊ |
| पाँचवा टी20 | 19 दिसंबर | अहमदाबाद |
First ticket for india vs south africa t20i match in cuttack dedicated to lord jagannath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMपेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Mar 03, 2026 | 11:53 AMईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
Mar 03, 2026 | 11:50 AMबंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
Mar 03, 2026 | 11:32 AMइजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
Mar 03, 2026 | 11:29 AMपाकिस्तान की चौकियों पर अफगान तालिबान का कब्जा, डूरंड लाइन पर छिड़ी जंग, बलोच-पख्तूनों को बड़ी चेतावनी
Mar 03, 2026 | 11:27 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














