-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Cricket Board Supports Bcci Amid India Pakistan Tension
भारत-पाक तनाव के बीच BCCI के साथ खड़ा रहा ये क्रिकेट बोर्ड, दोबारा इंडिया वापस आएंगे सभी खिलाड़ी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई का भरपूर साथ दिया। अब उसने फैसला किया है कि उसके सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में दोबारा हिस्सा लेंगे।

फिल साल्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
सोमवार 12 मई को आखिरकार बीसीसीआई के द्वारा आईपीएल 2025 में शेष मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। बोर्ड ने इस दौरान बताया कि आगामी 17 मई से फिर लीग की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 के एक हफ्ते के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके थे।
अब दोबारा मौजूदा लीग के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या विदेश जा चुके खिलाड़ी फिर से वापस इंडिया आएंगे? क्या उनका बोर्ड उन्हें दोबारा भारत आने की अनुमति देगा? इस बीच एक ऐसा क्रिकेट बोर्ड रहा जो कठिन वक्त में हिंदुस्तान के साथ कदम से कदम मिलाते दिखाई दिया। दरअसल, हम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की बात कर रहे हैं।
इंग्लैंड बीसीसीआई के साथ
भारत-पाक तनाव के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई का भरपूर साथ दिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि उनके सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलने जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं कि 17 मई से आईपीएल दोबारा शुरु हो रहा है। इससे पहले ही इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत आना शुरु कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
आरसीबी और जीटी में दोबारा शामिल होंगे ये खिलाड़ी
बता दें कि इंग्लैंड को 29 मई से 3 जून तक वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम का ऐलान भी किया जा चुका है। इस सीरीज में फिट साल्ट को नहीं चुना गया है। जिसका मतलब हुआ कि वो भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से दोबारा खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 14 मई को टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।
आरसीबी और जीटी को होगा फायदा
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस वक्त गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, दुसरे नंबर पर आरसीबी काबिज है। फिल साल्ट और जोस बटलर के आने से जीटी और बेंगलुरु की टीमें मजबूत होंगी।
England cricket board supports bcci amid india pakistan tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














