- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Vs Srh Ipl 2025 Live Score Today Match 55 Delhi Capitals Vs Sunrisers Hyderabad Rajeev Gandhi Stadium Live Scorecard Update
DC vs SRH Highlight, IPL 2025: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, दोनों को मिला 1-1 अंक, हैदराबाद प्लेऑफ से हुई बाहर
DC vs SRH, IPL 2025 Highlight: इस मुकाबले को लंबे वक्त तक चली बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।
- Written By: संजय बिष्ट

DC vs SRH Highlight Updates, IPL 2025:आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला रद्द हो गया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजा करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में मात्र 133 रन बना सकी। इसके बाद बारिश के चलते मैच को रोका गया। बारिश बहुत देर नहीं रुकी। जिसके बाद करीब 11:15 मिनट में मैच को रद्द किया गया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
🚨 News 🚨 Match 55 between @SunRisers and @DelhiCapitals has been called off due to wet outfield. Both teams share a point each. Scorecard ▶ https://t.co/1MkIwk4VNE
#TATAIPL | #SRHvDC pic.twitter.com/VnVZWjsjGJ — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
05 May 2025 10:01 PM (IST)
05 May 2025 10:01 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: बारिश के कारण रुका मैच
बारिश का कारण मैच में रुकावट आई है। दिल्ली कैपिटल्स की पारी के बाद ये दिक्कत हुई है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 133 रन बनाए हैं।
05 May 2025 09:19 PM (IST)
05 May 2025 09:19 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 134 रनों का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती झटकों के बाद थोड़ी सी संभली। दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाए।
05 May 2025 08:37 PM (IST)
05 May 2025 08:37 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: विपराज निगम हुए रन आउट
दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें अनिकेत वर्मा ने जीशान अंशारी की गेंद में रन आउट किया। निगम ने हैदराबाद के खिलाफ 18 रन बनाए। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 12 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।
05 May 2025 08:11 PM (IST)
05 May 2025 08:11 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: दिल्ली को लगा पांचवां झटका
आठ ओवर तक दिल्ली की आधी टीम पवेलियन जा चुकी है। पांजवें विकेट के रूप में केएल राहुल को जयदेव उनादकट ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
05 May 2025 08:05 PM (IST)
05 May 2025 08:05 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: कप्तान अक्षर पटेल हुए आउट
दिल्ली की टीम इस वक्त काफी मुश्किल में नजर आ रही है। छठे ओवर तक दिल्ली के चार खिलाड़ी पवेलियन जा चुके हैं। अब कप्तान अक्षर पटेल को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया है। उनका कैच एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। पावरप्ले तक दिल्ली का स्कोर 26-4 विकेट है।
05 May 2025 07:56 PM (IST)
05 May 2025 07:56 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: पैट कमिंस ने लिया तीसरा विकेट
मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान ने अपना जलवा बिखेर दिया है। उन्होंने दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस के बाद अभिषेक पोरेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 4.4 ओवर के बाद 19-3 विकेट है।
05 May 2025 07:45 PM (IST)
05 May 2025 07:45 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: दिल्ली को लगा दूसरा झटका
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली कैपिटल्स के दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने दूसरे विकेट के रूप में फाफ डु प्लेसिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने मुकाबले में सिर्फ 3 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर केएल राहुल आए हैं।
05 May 2025 07:33 PM (IST)
05 May 2025 07:33 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: मैच की पहली गेंद ने दिल्ली को लगा पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के लिए मुकाबले में ओपनिंग कर रहे करुण नायर को पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अषिषेक पोरेल मैदान पर आए हैं।
05 May 2025 07:11 PM (IST)
05 May 2025 07:11 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
05 May 2025 07:10 PM (IST)
05 May 2025 07:10 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
05 May 2025 07:07 PM (IST)
05 May 2025 07:07 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस जीतकर एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि " हम गेंदबाजी करेंगे। हमने कुछ चीजों के बारे में बात की है, अभी तक पूरा खेल नहीं खेला है। बुनियादी बातों को अच्छी तरह से करना चाहते हैं। यह खुद को मौका देने के बारे में है, हर कोई मैच विजेता है। हम बहुत गहराई से बल्लेबाजी करते हैं। समर्थन अद्भुत रहा है, शायद हम जो परिणाम चाहते थे वह नहीं मिला है, लेकिन भीड़ अद्भुत थी। मैदान में चहल-पहल, यही एक चीज है जिसके आधार पर हम खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं।"
Match 55. Welcome to the live coverage of TATA IPL 2025 between Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals. https://t.co/1MkIwk4VNE #SRHvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2025
05 May 2025 07:04 PM (IST)
05 May 2025 07:04 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: कैसा है मौसम का मिजाज?
जहां तक मौसम की बात है, तो मैच के दौरान किसी रुकावट की संभावना नहीं है और दर्शकों को पूरे मुकाबले का आनंद मिलने की उम्मीद है। दिन में तापमान जरूर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा। ओस की भूमिका भी सीमित रहने की संभावना है, जिससे दोनों टीमों को संतुलित परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा।
05 May 2025 07:04 PM (IST)
05 May 2025 07:04 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं। यानी हैदराबाद का पलड़ा दिल्ली पर भारी है।
05 May 2025 07:03 PM (IST)
05 May 2025 07:03 PM (IST)DC vs SRH Live Score Update: पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद की पिच को संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को समान मौके मिलते हैं। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर बल्लेबाज़ी कुछ हद तक आसान रही है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में ज्यादा स्विंग या उछाल नहीं मिलता, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वे लय में आकर प्रभावी हो जाते हैं। यहां पहली पारी में औसतन 163 रन बनते हैं और टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है।
Dc vs srh ipl 2025 live score today match 55 delhi capitals vs sunrisers hyderabad rajeev gandhi stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














