- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Vs Rcb Ipl 2025 Live Score Today Match 46 Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bengaluru Arun Jaitley Stadium Live Scorecard Update
DC Vs RCB Highlight, IPL 2025: दिल्ली के होम ग्राउंड में बेंगलुरु को मिली जीत, विराट और क्रुणाल पांड्या ने जड़ी फिफ्टी
DC Vs RCB, Highlight Cricket Score: ये आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला है। प्वाइंट्स टेबल पर दोनों टीमें टॉप-4 में बनी हुई हैं। इस मुकाबलो को डीसी व आरसीबी जीतकर प्लेऑफ में खुद की दावेदारी को मजूबत करना चाहेंगी।
- Written By: संजय बिष्ट

DC Vs RCB Highlight Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजना का 46वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स को बेंगलुरु ने 6 विकेट रहते करारी शिकस्त दे दी है। इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 163 रन का लक्ष्य दिया। इस स्कोर को बेगंलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसाल पर हासिल कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस जीत के हारो विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने मुकाबले में मैच जीताऊ फिफ्टी जड़ी।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बेंगलुरु के खिलाफ 162 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर सके। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ चार विकेट लेने में कामयाब हो पाई। इसमें से बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को रन आउट के चलते पवेलियन जाना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल और दुष्मंता चमीरा को विकेट मिला। कप्तान अक्षर पटले को दो विकेट मिले। वहीं. चमीरा ने विराट कोहली का विकेट लिया। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा दिल्ली के लिए किसी को विकेट नहीं मिला।
🔝 of the points table ✅
6️⃣th consecutive away win ✅@RCBTweets are flying high and above with yet another convincing victory tonight ❤ Scorecard ▶ https://t.co/9M3N5Ws7Hm#TATAIPL | #DCvRCB pic.twitter.com/am4rCKYYgC — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
‘क्या शादी की तस्वीरें…’, पैपराजी से अनुष्का शर्मा ने किया मजाक, छूट गई विराट कोहली की हंसी
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
27 Apr 2025 11:29 PM (IST)
27 Apr 2025 11:29 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दिल्ली को आरसीबी ने 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट के अंतर से शिकस्त दे दी है। 19वें ओवर में टिम डेविड के चौके से बेंगलुरु को जीत मिली। इससे पहले विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने मुश्किल वक्त में टीम के लिए शानदार फिफ्टी लगाई। यही कारण था कि टीम ने दिल्ली के गढ़ में घूसकर उसे मात दी।
27 Apr 2025 11:09 PM (IST)
27 Apr 2025 11:09 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: विराट कोहली हुए आउट
बेंगलुरु को जीत की दहलीज तक पहुंचाकर विराट कोहली दुष्मंता चमीरा का शिकार बन चुके हैं। इस मुकाबले में विराट कोहली ने कुल 51 रन बनाए। अब आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रन की जरूरत है।
27 Apr 2025 10:51 PM (IST)
27 Apr 2025 10:51 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: क्रुणाल पांड्या ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में बेंगलुरु के हरफनमौ खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है। अब बेंगलुरु को जीत के लिए 26 गेंदों में 41 रन की जरूरत है। दूसरी तरफ विराट कोहली 48 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं।
When it mattered the most 🤌
Maiden FIFTY of the season for Krunal Pandya 😎
He continues to add value to the #RCB chase 🏃
Updates ▶ https://t.co/9M3N5Ws7Hm#TATAIPL | #DCvRCB | @krunalpandya24 pic.twitter.com/9D9McH0wxs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
27 Apr 2025 09:56 PM (IST)
27 Apr 2025 09:56 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को लगा तीसरा झटका
इस वक्त बेंगलुरु को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान रजत पाटीदार रन आउट होने के चलते पवेलियन चले गए हैं। उन्हें करुण नायर ने रन आउट किया। दूसरी तरफ विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए 93 गेंद पर 135 रन की जरूरत है।
27 Apr 2025 09:50 PM (IST)
27 Apr 2025 09:50 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को तीसरे ओवर में लगे दो झटके
दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर में कमाल की गेंदबाजी की है। इस ओवर में उन्होंने बेंगलुरु के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने पहले जैकब बेथेल फिर देवदत्त पाडिक्कल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब बेंगलुरु को जीत के लिए 138 रन की जरूरत है।
Match 46. WICKET! 2.4: Devdutt Padikkal 0(2) b Axar Patel, Royal Challengers Bengaluru 20/2 https://t.co/9M3N5Ws7Hm #DCvRCB #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
27 Apr 2025 09:22 PM (IST)
27 Apr 2025 09:22 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को जीत के लिए 162 रन की जरूरत
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने बेंगलुरु को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में दिल्ली के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 41 रन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए। इसके अलावा फाफ डू प्लेसिस ने 22, अभिषेक पोरेल ने 28 और अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम के लिए 34 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में करुण नायर और कप्तान अक्षर पटेल का बल्ला शांत रहा। करुण नायर मात्र चार रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।
Match 46. WICKET! 19.5: Tristan Stubbs 34(18) ct Josh Hazlewood b Bhuvneshwar Kumar, Delhi Capitals 162/8 https://t.co/9M3N5Ws7Hm #DCvRCB #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
27 Apr 2025 09:03 PM (IST)
27 Apr 2025 09:03 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दिल्ली को लगा छठा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में आशुतोष शर्मा के रूप में छठी झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। आशुतोष इस मुकाबले में सिर्फ 2 रन बना सके। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 16.5 ओवर के बाद 160-6 विकेट है।
Match 46. WICKET! 16.5: Ashutosh Sharma 2(3) b Bhuvneshwar Kumar, Delhi Capitals 120/6 https://t.co/9M3N5Ws7Hm #DCvRCB #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
27 Apr 2025 08:47 PM (IST)
27 Apr 2025 08:47 PM (IST)अक्षर पटेल आउट
अक्षर पटेल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। 13 गेंद पर 15 रन चाहिए। केएल राहुल 31 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.4 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन।
27 Apr 2025 08:25 PM (IST)
27 Apr 2025 08:25 PM (IST)फाफ डुप्लेसिस आउट
क्रुणाल पांड्या ने डुप्लेसिस को किया आउट, कोहली ने पकड़ा कैच।
27 Apr 2025 08:00 PM (IST)
27 Apr 2025 08:00 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में दूसरा झटका लग चुका है। इस बार यश दयाल ने करुण नायर को पवेलियन भेज दिया है। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 5 ओवर के बाद 42-2 विकेट है।
27 Apr 2025 07:53 PM (IST)
27 Apr 2025 07:53 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: आरसीबी को मिली पहली सफलता
मुकाबले के चौथे ओवर में आरसीबी को अभिषेक पोरेल के रूप में सफलता मिल चुकी है। उन्हें बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर करुण नायर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 3.4 ओवर के बाद 33-1 विकेट है। मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए।
Match 46. WICKET! 3.4: Abishek Porel 28(11) ct Jitesh Sharma b Josh Hazlewood, Delhi Capitals 33/1 https://t.co/9M3N5Ws7Hm #DCvRCB #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
27 Apr 2025 07:10 PM (IST)
27 Apr 2025 07:10 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
27 Apr 2025 07:08 PM (IST)
27 Apr 2025 07:08 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। अब दिल्ली की टीम बेंगलुरु के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। वहीं, बेंगलुरु को मुकाबले में जीत के लिए दिल्ली को कम से कम स्कोर पर रोकना होगा।
27 Apr 2025 06:53 PM (IST)
27 Apr 2025 06:53 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स 11: अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
27 Apr 2025 06:51 PM (IST)
27 Apr 2025 06:51 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दिल्ली का मौसम अपडेट
मैच के दौरान दिल्ली में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है, यानी फैंस को पूरा 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा।
27 Apr 2025 06:49 PM (IST)
27 Apr 2025 06:49 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: दिल्ली का मौसम अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें आरसीबी ने 19 में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली की टीम को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला का रिजल्ट नहीं निकल सका है। अगर हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो आरसीबी की टीम आगे हैं। लेकिन दिल्ली इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
27 Apr 2025 06:48 PM (IST)
27 Apr 2025 06:48 PM (IST)DC Vs RCB Live Score Update: पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प रहेगा क्योंकि बाद में ओस गिरने की संभावना है, जिससे रन चेज करना आसान हो जाता है।
Dc vs rcb ipl 2025 live score today match 46 delhi capitals vs royal challengers bengaluru arun jaitley stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














