- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Vs Pbks Ipl 2025 Live Score Today Match 58 Delhi Capitals Vs Punjab Kings Hpca Stadium Live Scorecard Update
DC vs PBKS Highlight, IPL 2025: पंजाब-दिल्ली मुकाबला रद्द हुआ, ब्लैक आउट के कारण लिया गया फैसला
RR Vs KKR, IPL 2025 Highlight: इस मुकाबले को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद ब्लैकआउट के कारण रद्द कर दिया गया। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 मिला।
- Written By: संजय बिष्ट

DC vs PBKS Highlight Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। ये मुकाबला बिना नतीजे रद्द कर दिया गया। मुकाबले के दौरान 9:29 बजे पहले मैदान की प्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर भेजा गया। इसके पीछे का कारण पाकिस्तान के द्वारा भारत में ड्रोन हमला करना है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दिया।
मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। खतरा महसूस होते ही मैदान पर ब्लैक आउट किया गया। पाकिस्तानी हमले के बाद भारत के कई शहरों को ब्लैकआउट कर दिया गया। फिर पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को भी ब्लैकआउट कर दिया गया। जिस वक्त मैच रोका गया उस वक्त पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 122-1 विकेट था। इस वक्त प्रभसिमरन सिंह 50 रन पर नाबाद थे। दूसरी तरफ कप्तान श्रेयस अय्यर का खाता नहीं खुला था।
इससे पहले टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई। बाद में दिल्ली के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आर्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मैच में प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों में 70 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
जानकारी के लिए बता दें कि बारिश के कारण पहले से ही मैच सवा घंटे देरी से शुरु हुआ। इस वक्त पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की अगुवाई में तीसरे स्थान पर है। उसने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। इस दौरान वो 16 अंक हासिल करने में सफल हो गई है। इसके साथ ही पीबीकेएस प्लेऑफ की दहलीज पर भी पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 12 मैचों में 14 अंक है। अब आगे के मैचों में यदि दिल्ली हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।
08 May 2025 10:08 PM (IST)
08 May 2025 10:08 PM (IST)DC vs PBKS Live Score Update: धर्मशाला में रोका गया मुकाबला, खिलाड़ी और दर्शकों को बाहर ले जाया गया
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का धर्मशाला में हो रहे मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्यवाही के बीच ये मुकाबला खेला जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले के कारण मैच को बिना नतीजे निकले ही रद्द करना पड़ा। ये फैसला 9:29 मिनट पहले मैदान की प्लडलाइट बंद की गई थी। जिसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को मैदान से बाहर भेजा गया।
08 May 2025 09:36 PM (IST)
08 May 2025 09:36 PM (IST)PBKS vs DC Live Score Update: धर्मशाला में मैच रोका गया
धर्मशाला में ब्लैकआउट कर दिया गया है। स्टेडियम की सभी लाइटें बंद कर दिया गया है। अंपायर और खिलाड़ी मैदान से बाहर निकल गए हैं।
08 May 2025 09:28 PM (IST)
08 May 2025 09:28 PM (IST)PBKS vs DC Live Score Update: प्रियांश आर्य हुए आउट
प्रियांश आर्य के रूप में पंजाब को पहला झटका लगा है। 122 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। प्रियांश आर्य 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
08 May 2025 09:24 PM (IST)
08 May 2025 09:24 PM (IST)PBKS vs DC Live Score Update: प्रभसिमरन सिंह का पचासा
प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 122 रन बनाए हैं। दिल्ली की टीम को अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।
08 May 2025 09:22 PM (IST)
08 May 2025 09:22 PM (IST)PBKS vs DC Live Score Update: प्रियांश आर्य का अर्धशतक
प्रियांश आर्य ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वो 32 गेंदों पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और पांच चौके लगाए हैं।
Dc vs pbks ipl 2025 live score today match 58 delhi capitals vs punjab kings hpca stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














