- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Beat Lsg In The 40th Match Of Ipl 2025
DC vs LSG: दिल्ली ने लखनऊ के गढ़ में घुसकर दी मात, मुकेश कुमार और केएल राहुल बने जीत के हीरो
इस मुकाबले में लखनऊ के लिए हार की वजह खराब बल्लेबाजी और फिल्डिंग रही। इन दोनों ही जगह लखनऊ की टीम फेल साबित हुई। वहीं, दिल्ली के लिए इस मुकाबले में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
- Written By: संजय बिष्ट

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दे दी है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फेसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 20 ओवर में 159 रन बना सकी। इस स्कोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बने। इसके अलावा केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई। वहीं लखनऊ के लिए उसकी हार की प्रमुख वजह फिल्डिंग और बल्लेबाजी बनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के लिए एडन मार्करम ने 52 और मिचेल मार्श ने 45 रन की पारी खेली। लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। ये ही कारण रहा कि दिल्ली की टीम लखनऊ के 159 के स्कोर पर रोकने में कामयाब हो पाई। लखनई के कप्तान ऋषभ पंत फिर से प्लॉप साबित हुए। उनको दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने शू्न्य के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके अलावा निकोलस पूरन भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वो सिर्फ 9 रन बना सके। इसके अलावा अब्दुल समद और डेविड मिलर का बल्ला दिल्ली के खिलाफ शांत दिखा। वहीं, आयुष बढोनी ने 36 रन बनाकर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।
𝙆𝙇 𝙍𝙖𝙝𝙪𝙡 𝙁𝙞𝙣𝙞𝙨𝙝𝙚𝙨 𝙤𝙛𝙛 𝙞𝙣 𝙎𝙩𝙮𝙡𝙚 💥 Unstoppable 57* from Rahul seals the victory for #DC and a double over #LSG 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/nqIO9mb8Bs#TATAIPL | #LSGvDC | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/KhyEgQfauj — IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
मुकेश कुमार ने लिए 4 महत्वपूर्ण विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बने। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के चार मुख्य बल्लोबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। मुकेश कुमार ने पहले मिचेल मार्श औऱ अब्दुल समद को आउट किया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे आयुष बढोनी को पेविलियन भेजा। अंत में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य पर आउट कर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार के अलावा मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा ने 1-1 विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
A match-turning 4-fer 🎯 Mukesh Kumar’s brilliance earns him the Player of the Match as he guides #DC to a convincing victory! 💪 Relive his spell▶️ https://t.co/ofD4kAIVdj#TATAIPL | #LSGvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/OQEPbP3tyV — IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
केएल राहुल बने ने खत्म किया मैच
दिल्ली के लिए इस मुकाबले में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वो 57 के स्कोर बनाकर नाबाद रहे। करुण नायर के विकेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुश्किल में आ गई थी। लेकिन फिर केएल राहुल ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर बने रहे। इसके साथ ही केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। दिल्ली के लिए केएल राहुल के अलावा अभिषेख पोरेल ने भी फिप्टी लगाई उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने भी नाबाद 34 रन बनाए। वहीं करुण नायर 15 रन बनाकर मार्करन का शिकार बने।
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज 159 रन का स्कोर बचाने में नाकामयाब रहे। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के गेंदबाज सिर्फ दो बल्लेबजों को आउट कर सके। लखनऊ के लिए सिर्फ एडन मार्करम ने 2 विकेट लिए। बाकी शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, रवी बिश्नोई और आवेश खान को विकेट नहीं मिल पाया।
Dc beat lsg in the 40th match of ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














