चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर (सोर्स-सोशल मीडिया)
CSK vs SRH Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पैट कमिंस की टीम महेन्द्र सिंह धोनी की टीम पर भारी पड़ी है। हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से शिकस्त दे दी है।
इस हार के साथ सीएसके की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। मैच में कब क्या हुआ? यह जानने और इस मैच से जुड़े सभी बड़े मोमेंट्स को देखने के लिए आप इस पोस्ट को स्क्रॉल करते रहें।
25 Apr 2025 11:26 PM (IST)
चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से मात दे दी है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया है।
Match 43. Sunrisers Hyderabad Won by 5 Wicket(s) https://t.co/26D3UampFQ #CSKvSRH #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2025
25 Apr 2025 11:04 PM (IST)
सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 127 रन बना लिए हैं। SRH के पांच विकेट बचे हैं। हैदराबाद के मेंडिस और नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
25 Apr 2025 10:20 PM (IST)
हैदराबाद का तीसरा विकेट हेनरिक क्लासेन के रूप में गिरा है। वह 8 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जडेजा ने अपना शिकार बनाया है।
25 Apr 2025 10:12 PM (IST)
हैदराबाद का दूसरा विकेट ट्रेविस हेड के रूप में गिरा। वह 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अंशुल काम्बोज ने अपना शिकार बनाया। 7 ओवर के बाद SRH का स्कोर 42/4 रन है।
25 Apr 2025 09:45 PM (IST)
हैदराबाद ने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। इस समय ईशान किशन 1 गेंद पर 1 रन और ट्रैविस हेड 3 गेंद पर 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
25 Apr 2025 09:31 PM (IST)
चेन्नई की पूरी टीम एक गेंद शेष रहते ऑल आउट हो गई। CSK ने SRH के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है। जयदेव उनादकट ने आखिरी ओवर फेंका और दीपक हुड्डा को आउट किया। दीपक हुड्डा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाए। इस मैच में हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए।
25 Apr 2025 09:04 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चेन्नई को कप्तान के तौर पर सातवां झटका लगा है।
25 Apr 2025 09:00 PM (IST)
चेन्नई ने अपना 6वां विकेट जयदेव उनादकट की गेंद पर गंवाया। शिवम दुबे 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।
25 Apr 2025 08:45 PM (IST)
चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। डेवॉल्ड ब्रेविस 25 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन हो गया है।
25 Apr 2025 08:26 PM (IST)
चेन्नई का खराब प्रदर्शन हैदराबाद के खिलाफ भी जारी है। टीम का चौथा विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिर गया है। उन्हें कामिंदु मेंडिस ने अपना शिकार बनाया है। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 76/4 है। क्रीज पर ब्रेविस और दुबे मौजूद।
25 Apr 2025 08:11 PM (IST)
चेन्नई के आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पावरप्ले खत्म होने से पहले चेन्नई ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब डेवॉल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करने आए हैं।
25 Apr 2025 07:42 PM (IST)
हैदराबाद की ओर से पहला ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी को पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया। सीएसके के शेख राशीद बिना खाता खोले ही आउट हो गए। क्रीज पर अब आयुष म्हात्रे के साथ सैम करन मौजूद। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 17/1 है।
25 Apr 2025 07:08 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
25 Apr 2025 07:07 PM (IST)
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डिवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
25 Apr 2025 07:05 PM (IST)
चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जल्द ही चेन्नई के सलामी बल्लेबाज पारी का आगाज करने मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई की टीम में दो बदलाव हुए हैं। रचीन रवीद्र की जगह डिवॉल्ड ब्रेविस को लाया है और शंकर की जगह सैम करन को प्लेइंग-12 में शामिल किया है।
25 Apr 2025 07:03 PM (IST)
नमस्कार! आज आईपीएल 2025 में चेन्नई और हैदराबाद की भिड़ंत हो रही है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बड़ा मैच है। इस मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट्स पढ़ने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।