-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Roots 19th Century Helps England Record Their Biggest Win In Odis
वनडे इंटरनेशनल में जो रूट का धमाका, 3 दिग्गजों की बराबरी तो 3 तीन को छोड़ा पीछे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
England creates history in ODI: जो रूट ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 19वां ODI शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ODI में दिग्गज ब्रायन लारा समेत दो अन्य खिलाड़ियों की बराबरी कर ली।

जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया)
ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते रविवार 7 सितंबर को खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 342 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। इंग्लैंड की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया। इस दौरान जैकब बेथल ने 110 तो जो रूट 100 रन की शतकीय पारी खेली।
जैकब बेथल और जो रूट की शतकीय पारी के कारण इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने कुल 414 रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए रूट और बेथल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जो बटलर ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, पले विकेट के लिए जैमी स्मिथ और बेन डकेट के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 20.5 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गया।
जो रूट ने तीन बल्लेबाजों की बराबरी व तीन को छोड़ा पीछे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के साथ इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट का ये वनडे क्रिकेट में 19वां 100 था। इसकी साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में दिग्गज ब्रायन लारा, पाकिस्तान बल्लेबाज बाबर आजम व पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने के शतकों की बराबरी कर ली। वहीं, वनडे क्रिकेट में कैरेबियाई बल्लेबाज शे होप, न्यूजीलैंड के मार्टन गुप्टिल, व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ को पीछे छोड़ा। इन तीनों प्लेयर्स के वनडे क्रिकेट में 18-18 शतक हैं। फिलहाल अब जो रूट इन बल्लेबाजों से आगे निकल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
जो रूट के क्रिकेट आंकड़ें
साल 2012 में डेब्यू करने वाले स्टार इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने अब तक इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 373 मैच खेले हैं। अब तक उन्होंने 490 पारियों में कुल 21737 रन बनाए हैं। इसमें 58 शतक शामिल हैं। इस वक्त जो रूट की उम्र 34 साल है और अब तक उन्हें कमाल की फिटनेस के साथ देखा गया है। उनको देखकर लगता है कि वो अभी पांच छह साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। ऐसे में रूट के लिए कहा जा रहा है कि वो कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में मोहम्मद नवाज ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
यदि बात करें वनडे करियर की तो रूट ने साल 2013 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो इंग्लिश टीम के लिए इस फॉर्मेट में अहम हिस्सा बने हुए हैं। अब तक रूट ने कुल 183 वनडे मुकाबलों में 7301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं।
इंग्लैंड ने रचा इतिहास
मुकाबले में 141 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 72 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 343 रनों के साथ जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। अब इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था। साल 2013 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों के अंतर से हराया था।
Joe roots 19th century helps england record their biggest win in odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














